बिहार विधान परिषद चुनावः NDA समर्थित प्रत्याशी को हराकर भाकपा के केदार पांडेय जीते

पटना। बीते गुरुवार को बिहार विधान परिषद का मतगणना काफी देर रात तक चला। इसके बाद जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों के नाम सामने आए। जिसमें, बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए हुए चुनाव में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित भाकपा उम्मीदवार केदार पांडेय ने चौथी बार जीत हासिल की।

bihar vidhan parishad madan pandey won election

केदार पांडेय ने एनडीए समर्थित उम्मीदवार चंद्रमा सिंह को पराजित किया। इससे पहले पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नीरज कुमार जीत गए। नीरज कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और महागठबंधन प्रत्याशी आजाद गांधी को पराजित किया है।

इस तरह से पटना शिक्षक और स्नातक सीट पर भाजपा और जेडीयू प्रत्याशियों का कब्जा बरकरार रहा। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के प्रो. नवल किशोर यादव ने जीत हासिल की। नवल किशोर यादव इससे पहले भी चुनाव जीत चुके हैं।

बिहार विधान परिषद की दरभंगा शिक्षक निर्वाचन सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के सुरेश प्रसाद राय को 689 मतों से पराजित कर दिया है। जीत के बाद मतगणना केंद्र से बाहर निकलते ही कांग्रेस और महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने डॉ. मदन मोहन झा का फूल माला से स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए।

डॉ. मदन मोहन झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर वे हमेशा संघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने अपने घोषणा पत्र में इस वादे को शामिल किया था कि सरकार बनने के बाद नियोजित शिक्षकों को नियमित किया जाएगा लेकिन अफसोस की बात है कि उनकी सरकार नहीं बनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+