बिहार: आपत्तिजनक स्थिति में प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ा, पोल में बांधकर पीटा, VIDEO वायरल
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर इंसानियत भी शर्मसार हो जाए। यहां ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल को बंधक बनाकर जमकर पीटा। आरोप है कि दोनों आपत्तिजनक स्थिति में पाये गये थे, जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और दोनों को पोल से बांधकर पीटने लगे।

इस निर्दयता का पूरा वाकया अन्य लोग मूक दर्शक बनकर देखते रहे। वहीं कुछ लोगों ने उसे अपने फोन में भी रिकॉर्ड कर लिया। जिसे इलाके में जमकर वायरल किया जा रहा है। यह जिस गांव की यह घटना है। वहां के लोगों के मुताबिक पंचायत ने अपना तालिबानी फरमान सुनाकर दोनों को गांव निकाला कर दिया है।
यहीं नहीं पंचायत ने लड़के पर 51 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वहीं, वायरल हुए वीडियो की जानकारी मिलते ही थाने पहुंचे मीडियाकर्मियों ने जब पुलिस को वीडियो दिखाया तब उन्हें इस आमानवीय व्यवहार के बारे में पता चला। इसके बाद मुजफ्फरपुर के डीएसपी गौरव पांडेय ने कहा कि उक्त मामले में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। जांच की जाएगी, जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications