बिहारः दबंगों ने दलित युवक की बारात पर किया हमला, बाल-बाल बचा दूल्हा

वैशालीः बिहार के वैशाली जिले में शनिवार को दलित युवक की बारात पर कुछ दबंगों ने हमला कर दिया। दलित युवक का नाम सुधीर पासवान है, सुधीर का आरोप है कि शनिवार रात जब वो अपनी बारात लेकर लौट रहा था तो राजपूताना टोला पहुंचते ही इलाके के कुछ दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हो गए और कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।

दबंगों ने की दलित युवक की पिटाई

दबंगों ने की दलित युवक की पिटाई

वहीं, गांव के दबंगों का आरोप है कि सुधार कुमार की बारात में डीजे संगीत की आवाज बहुत तेज थी, उन्हें इससे परेशानी हो रही थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद दबंगों ने बारातियों के साथ मारपिट की।

बारातियों की कारों पर हुआ हमला

बारातियों की कारों पर हुआ हमला

साथ ही बारातियों की कारों पर पत्थरबाजी की। कई राउंड फायर भी किए गए। इस हमले में कई बाराती घायल हो गए और कई लोगों को गंभीर चोटें आई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दूल्हे को ये बात पहले से पता थी कि उन पर हमला हो सकता है। इसलिए पुलिस में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस विभाग ने बारातियों को सुरक्षा मुहैया कराई थी।

पुलिस वाले भी हो गए घायल

पुलिस वाले भी हो गए घायल

जैसे ही दलित युवक सुधीर पासवान की बारात राजपूताना टोला पहुंची, वहां के दबंगों ने हमला कर दिया। इस हमले में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और कई लोग घायल हो गए। इस हमले में बारातियों को सुरक्षा दे रही पुलिस पार्टी भी घायल हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दबंगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+