Bihar ULB Election:शहरी स्थानीय निकाय चुनाव क लिए मतदान छिटपुट हिंसा के बीच संपन्न
बिहार के शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए बुधवार को सुबह सात बजे 23 जिलों में वोटिंग हुई छिटपुट हिंसा के बीच मतदान शाम पांच बजे संपन्न हो गया। इस चुनाव के परिणाम 30 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Bihar Urban Local Body Election: बिहार के 23 जिलों में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न हुई। छिटपुट हिंसा के बीच बिहार नगर निकाय चुनाव में दूसरे चरण का मतदान समाप्त हुआ। सभी 23 जिलों में मतदान बुधवार की सुबह सात बजे से शुरू हुआ है जो शाम पांच बजे तक चला। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के वरिष्ठ अधिकारी ने अनुसार शहरी स्थानीय निकाय के चुनाव के नतीजे 30 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
कुछ इलाकों से हिंसा और रिश्वतखोरी की छिटपुट घटनाओं की सूचना मिली है।मुजफ्फरपुर निगम चुनाव में शाम पांच बजे तक कुल 49.3 फीसदी मतदान हुआ। छपरा पंचायत चुनाव के उप प्रधान को पैसे बांटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है
छपरा नगर पंचायत चुनाव में पैसे बांटने के आरोप में मशरक प्रखंड के पूर्व उप मुखिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। एएनआई ने अनुसार बिहार नगरपालिका चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान चल रहा है, नालंदा जिले के पटेल नगर इलाके में स्थानीय निकाय चुनाव के दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच हाथापाई की सूचना मिली है।
खबरों के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने स्थिति पर काबू पा लिया है। एएनआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में नालंदा में दो गुटों के बीच हाथापाई और फायरिंग होती दिख रही है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
मीरदाद इलाके में मतदान केंद्र के पास बैठे मोहम्मद अकीव खान नामक एक पोलिंग एजेंट फायरिंग में घायल हो गया। फायरिंग के बाद इलाके में भगदड़ मच गई। घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। डीएम, एसपी और डीएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डीएम और एसपी स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
नगर निगम चुनाव के लिए ईवीएम से वोटिंग हुई। पटना नगर निगम (पीएमसी) उन 17 नगर निगमों, दो नगर परिषदों और 49 नगर पंचायतों में शामिल है, जहां बुधवार को मतदान हुआ।
पटना, गया, आरा, पूर्णिया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर सहित 23 जिलों के 1,529 वार्डों में 61,94,826 मतदाता (32,60,259 पुरुष और 29,34,317 महिला) वोटर हैं जो इस चुनाव के उम्मीदवारों की जीत और हार का फैसला करेंगे। एसईसी ने मतदान के लिए विस्तृत व्यवस्था की है, जिसमें 23 जिलों में 7,088 मतदान केंद्रों और 286 मोबाइल मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग की गई।












Click it and Unblock the Notifications