VIDEO: 'छोड़ दो मेरा हाथ टूट जाएगा...', चलती ट्रेन में 1 KM तक लटका रहा चोर, यात्री करते रहे पिटाई

Bihar train viral video, चलती ट्रेन या बाइक से मोबाइल छीनने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। आए दिन कोई ना कोई इन चोरों का शिकार बन रहा है। लेकिन कई बार ये चोर जब आम जनता के बीच फंस जाते है। तो इन्हें अच्छे से सबक सिखाया जाता है।

बिहार के भागलपुर में मोबाइल छीनने की एक ऐसी ही घटना सामने आई है। जिसमें ट्रेन से मोबाइल चोरी करने की कोशिश कर रहा एक चोर यात्रियों के हत्थे चढ़ गया। फिर उसके साथ जो हुआ उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bihar train viral video passengers catch mobile snatcher in train hanging from window in bhagalpur

बिहार के भागलपुर स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भागलपुर में एक महिला ट्रेन की खिड़की के पास बैठ कर फोन पर बात कर रही थी। जैसे ही ट्रेन चलनी शुरू हुई, तभी एक चोर ने झपट्टा मारते हुए खिड़की से महिला के फोन को छीनने की कोशिश की।

लेकिन मोबाइल चोर को चोरी करते हुए लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। तब तक ट्रेन चल चुकी थी। चोर चलती ट्रेन में खिड़की से लटका रहा और लोग उसे पीटते रहे। अंदर बैठे यात्री चोर का हाथ पकड़े रहे। इस दौरान चोर चिल्लाता रहा, 'छोड़ दीजिए... हाथ टूट जाएगा भैया...'। हालांकि कुछ दूर ट्रेन जाने के बाद जैसे ही धीरे होती है तो कुछ लड़के आकर चोर को बचाकर ले गए।

एक किमी तक लोगों ने चोर को ऐसे ही खिड़की से लटकाए रखा। तभी एक किमी के बाद जब ट्रेन धीमी हुई तो कुछ लोग आ गए और उस चोर को छुड़ाकर ले गए। इस दौरान लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। वहीं उस महिला का मोबाइल सुरक्षित बच गया।

ऐसा ही मामला बेगूसराय से भी सामने आया था। जहां सोनपुर-कटिहार रेल खंड के बीच दो चोर सत्यम कुमार नाम के रेल यात्री का मोबाइल चुरा कर भाग रहे थे। एक चोर तो फरार होने में सफल रहा लेकिन दूसरे चोर को यात्रियों ने ट्रेन की खिड़की से पकड़ लिया। चोर को यात्री करीब 15 किलोमीटर तक खिड़की से टांग कर ले गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+