बिहार बोर्ड स्कैम: रूबी ने 6 पेपर में से सिर्फ 1 की कॉपी खुद से लिखी

नई दिल्ली। बिहार में इंटरमीडिएट की परीक्षा में कला विषय में टॉप करने वाली रूबी रॉय की कॉपी पर खुद रूबी ने नहीं बल्कि विशेषज्ञों ने उत्तर लिखे थे।

बताया गया कि रूबी ने 6 में से सिर्फ 1 पेपर में ही खुद से लिखा था।

bihar

यह बात फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की ओर तैयार की गई एक रिपोर्ट में सामने आई है।

तब आई थीं सुर्खियों में

बता दें कि रूबी उस वक्त सुर्खियों का हिस्सा बनीं थीं जब उन्होंने एक सवाल के जवाब में पॉलिटिकल साइंस को प्रोडिकल साइंस कहा था। इस दौरान रूबी ने यह भी कहा था कि इस विषय में खाना बनाना सिखाया जाता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पटना मनु महराज ने जानकारी दी कि फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड में लिखी गई कॉपी पर लिखावट उसकी नहीं थी, बल्कि उनकी थी जिन्होंने उसके लिए कॉपी लिखी थी।

अंको में की गई छेड़छाड़

मनु ने यह जानकारी भी दी कि कॉपियों के अध्ययन से यह बात भी सामने आई है कि उसकी कॉपियों में अंकों के साथ कई बार छेड़छाड़ की गई।

गौरतलब है बिहार स्थित हाजीपुर में बिष्णुदेव राय कॉलेज की रूबी राय इसी साल जून महीने सुर्खियों का हिस्सा बनना शुरू हुई थीं जब उन्होंने पॉलिटिकल साइंस को प्रॉडिकल साइंस बताया था।

रूबी के अन्य जवाबों के बाद बिहार स्कूल बोर्ड परीक्षा में चलने वाले रैकेट का भी खुलासा हुआ था।

इस मामले में बिहार सरकार ने पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महराज के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया था। परीक्षा देने वाले कुछ छात्रों की कॉपी फोरेंसिक जांच के लिए भी भेजी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+