Bihar Today, 31 july: पटना में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, नालंदा में रोजगार मेला
Bihar Hindi News Today- 31 July 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 31 जुलाई को क्या-क्या होने वाला है।
पटना में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर 31 जुलाई को पटना में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने बताया कि आयोजन की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी बिहार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए लगातार कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम विद्यापति भवन के समीप भारतीय मंडपम हॉल में आयोजित किया जाएगा।

नालंदा में रोजगार मेला, तकनीशियन के 50 पदों पर होगी भर्ती
नालंदा जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। बिहारशरीफ के प्रखंड कार्यालय स्थित श्रम संयुक्त भवन में 31 जुलाई को रोजगार मेला आयोजित होगा। इसमें ऑप्टिकल फाइबर क्षेत्र के लिए कुशल तकनीशियन के 50 पदों पर चयन किया जाएगा। इस जॉब कैंप में 12वीं पास या आईटीआई डिप्लोमा धारक 18 से 45 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं।
सरायगढ़ में पंचायत समिति की बैठक
सरायगढ़ प्रखंड कार्यालय सभागार में 31 जुलाई को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक बुलाई गई है। बीडीओ अच्युतानंद ने जानकारी दी कि इस बैठक में 15वीं वित्त आयोग, षष्ठम वित्त योजना समेत कई जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
BPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025: 13 पदों पर शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 13 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन की प्रक्रिया 31 जुलाई 2025 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 25 अगस्त 2025 तय की गई है।
बिहार बोर्ड 11वीं एडमिशन: तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, 31 जुलाई तक लें दाखिला
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने OFSS पोर्टल के माध्यम से इंटरमीडिएट (11वीं) में दाखिले के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। चयनित छात्र 28 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक अपने आवंटित स्कूल या कॉलेज में नामांकन करा सकते हैं।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
31 जुलाई को बिहार में गर्मी और बारिश दोनों का असर देखने को मिलेगा। दिन में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, लेकिन उमस के कारण यह 43 डिग्री जैसा महसूस हो सकता है। दोपहर बाद बारिश के आसार हैं और कुछ इलाकों में तेज़ बौछारें भी पड़ सकती हैं। IMD ने कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications