Bihar Today, 30 July: खगड़िया में जदयू अल्पसंख्यक जन संवाद, बिहारशरीफ में लागू होगा वन-वे ट्रैफिक सिस्टम

Bihar Hindi News Today- 30 July 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 30 जुलाई को क्या-क्या होने वाला है।

आज खगड़िया में अल्पसंख्यक जन संवाद कार्यक्रम
खगड़िया में आगामी 30 जुलाई को जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा 'अल्पसंख्यक जन संवाद कार्यक्रम' का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री समेत कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के मुद्दों पर चर्चा और संवाद स्थापित करना है।

bihar today

विश्वकर्मा समाज की 'राजनीतिक अधिकार महारैली' 30 जुलाई को पटना में
बिहार लोहार महासंघ, कैमूर की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भभुआ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामराज शर्मा ने की और संचालन संजय शर्मा ने किया। वक्ताओं ने बताया कि विश्वकर्मा समाज द्वारा 30 जुलाई (बुधवार) को पटना के गांधी मैदान में 'राजनीतिक अधिकार महारैली' आयोजित की जाएगी। इस महारैली के माध्यम से समाज अपनी सात प्रमुख मांगों को सरकार के सामने रखेगा।

बिहारशरीफ में 30 जुलाई से लागू होगा वन-वे ट्रैफिक सिस्टम
बिहारशरीफ के निवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए स्मार्ट सिटी मिशन के तहत भरावपर फ्लाईओवर का निर्माण तेज़ी से जारी है। फिलहाल गार्डर कास्टिंग का कार्य चल रहा है, जिसके कारण 30 जुलाई से 25 अगस्त तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। प्रशासन ने एलआईसी मोड़ से लहेरी थाना तक के मार्ग को वन-वे घोषित किया है। यानी इस रास्ते पर अब वाहन केवल एक ही दिशा में चल सकेंगे। यह कदम निर्माण कार्य की सुगमता और दुर्घटनाओं की रोकथाम को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा: 30 जुलाई और 3 अगस्त को होगी परीक्षा
केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) के तहत 30 जुलाई और 3 अगस्त को सिपाही पद की भर्ती परीक्षा 17 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 30 जुलाई को 6508 और 3 अगस्त को 8324 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। डीईओ ने स्पष्ट किया कि सभी परीक्षार्थियों को फ्रिस्किंग के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। साथ ही सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपने पहचान पत्र के साथ समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+