Bihar Today, 28 July: सुप्रीम कोर्ट में आज SIR पर सुनवाई, शिक्षक भर्ती का आखिरी मौका

Bihar Hindi News Today- 28 July 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 28 जुलाई को क्या-क्या होने वाला है।

सुप्रीम कोर्ट में आज SIR पर सुनवाई
सोमवार, 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में बिहार की विशेष सघन मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ी अहम सुनवाई होगी, जो इस प्रक्रिया का भविष्य तय कर सकती है। इसके अलावा हाईकोर्ट जज यशवंत वर्मा पर चल रही जांच से जुड़ी याचिका पर भी सुनवाई होगी।

bihar today news in hindi 28 July

मुख्यमंत्री नीतीश का कटिहार दौरा
कटिहार के समेली में आज, 28 जुलाई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अनूप लाल मंडल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और कई योजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, हालांकि आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

शिक्षक भर्ती का आखिरी मौका
शिक्षा विभाग, बिहार के तहत विशेष विद्यालय अध्यापक के 7279 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन से पहले दिशा-निर्देशों को जरूर पढ़ लें।

आरा में आम आदमी पार्टी की पदयात्रा
'बिहार में भी केजरीवाल' अभियान के तहत आम आदमी पार्टी 28 जुलाई को भोजपुर (आरा) में पदयात्रा निकालेगी। पदयात्रा का रूट मैप AAP नेत्री रीना श्रीवास्तव साझा करेंगी।

मौसम का मिजाज
28 जुलाई को बिहार में मॉनसून फिर से एक्टिव रहेगा। सुबह कई जिलों में बारिश हो सकती है, दिनभर बादल छाए रहेंगे और तापमान 31°C के आसपास रहने की उम्मीद है। IMD और AccuWeather ने तेज हवाओं और जलभराव की चेतावनी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+