Bihar Today 25 July: आम आदमी पार्टी की जनसंपर्क यात्रा आज, छपरा में बिहार आइडिया फेस्टिवल का आयोजन
Bihar Hindi News Today- 25 July 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम-बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 25 जुलाई को क्या-क्या होने वाला है।
आम आदमी पार्टी की जनसंपर्क यात्रा आज
आम आदमी पार्टी (AAP) की बिहार युनिट 25 जुलाई को जहानाबाद और अरवल में जनसंपर्क यात्रा का आयोजन करेगी। इसी को लेकर 24 जुलाई को दोपहर 12 बजे जहानाबाद में तैयारी बैठक और जिला संगठन विस्तार की समीक्षा बैठक बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार रत्न करेंगे। पार्टी के सभी सक्रिय सदस्यों से समय पर पहुंचने की अपील की गई है।

छपरा में बिहार आइडिया फेस्टिवल का आयोजन
स्टार्टअप बिहार के तत्वावधान में 25 जुलाई को छपरा स्थित लोकनायक जयप्रकाश इंजीनियरिंग कॉलेज में बिहार आइडिया फेस्टिवल 2025 का आयोजन होगा। इस फेस्टिवल में 38 जिलों से 10,000+ आइडियाज चुने जाएंगे। युवाओं, महिलाओं और स्टार्टअप्स को ₹10 लाख तक की सीड फंडिंग, ₹3 लाख के एक्सेलेरेशन प्रोग्राम और पीजीडीएम में नामांकन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। विशेषज्ञ मेंटरशिप, सरकारी योजनाओं से जोड़ने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आइडिया सबमिट करने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।
लोजपा (रा) की नवसंकल्प महासभा
गया में 26 जुलाई को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा नवसंकल्प महासभा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इस महासभा को संबोधित करेंगे। एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान ने बताया कि औरंगाबाद से हजारों लोग इसमें भाग लेंगे और पार्टी की नजर राज्य की सभी 243 सीटों पर है।
जमुई में रोजगार मेला
जमुई जिले के श्रम संसाधन विभाग के संयुक्त श्रम भवन, सोनपे में 26 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने बताया कि यह कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें भाग लेने वाली कंपनियां 50 योग्य पुरुष उम्मीदवारों का चयन करेंगी। उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए और न्यूनतम योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई या स्नातक तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों को ₹15,000 से ₹19,000 तक वेतन मिलेगा।
मधुबनी दौरे पर आ सकते हैं सीएम नीतीश
मधुबनी के लौकही प्रखंड में पूर्व पंचायती राज मंत्री स्व. हरिप्रसाद साह की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम 26 जुलाई को प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications