Bihar Today News in Hindi: बिहार की महिलाओं को नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा, आज खाते में आएंगे 10,000 रुपये
Bihar Hindi News Today (22 September 2025): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है, उसका हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।
बिहार की महिलाओं को नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा
बिहार की महिलाओं के लिए आज, 22 सितंबर का दिन एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत, आज 50 लाख महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये की पहली किस्त भेजी जाएगी। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर होगी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपना खुद का छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू कर सकें।

यह राशि महिलाओं को खेती, पशुपालन, हस्तशिल्प और सिलाई-बुनाई जैसे कामों में मदद करेगी। अब तक 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया है। इस मौके पर राज्य में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसका लाइव प्रसारण भी होगा।
किसे मिलेगा फायदा?
- ऐसे परिवार जिनमें पति-पत्नी और अविवाहित बच्चे शामिल हैं।
- अविवाहित महिलाएं जिनके माता-पिता नहीं हैं।
- आवेदक की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- वे या उनके पति सरकारी नौकरी में नहीं होने चाहिए।
- आयकर दाता भी इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।
राशन कार्ड बनवाने का सुनहरा मौका!
बिहार सरकार ने उन सभी पात्र लोगों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है, जिन्हें अभी तक राशन कार्ड नहीं मिल पाया है। 22 सितंबर से 10 अक्टूबर तक पूरे राज्य में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान, हर पंचायत मुख्यालय में राशन कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाए जाएंगे।
इन कैंपों में आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए, अधिकारी मौके पर ही कंप्यूटर और लैपटॉप के जरिए आवेदन लेंगे और तुरंत उसकी रसीद देंगे। इससे लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आवेदन की जांच के बाद, योग्य लोगों को राशन कार्ड दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति राशन से वंचित न रहे।
बिहार का मौसम: कुछ जिलों में होगी गर्मी
बिहार में आज यानी 22 सितंबर को बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, बेगूसराय, दरभंगा और समस्तीपुर जैसे जिलों में लोगों को गर्मी परेशान कर सकती है। गौरतलब है कि जुलाई और अगस्त के महीने में भारी बारिश की वजह से कई शहरों में बाढ़ आ गई थी।












Click it and Unblock the Notifications