Bihar Today, 3 August: बिहार के डाकघरों में ग्राहक सेवाएं रहेंगी बंद, AAP यात्रा का छठा चरण
Bihar Hindi News Today- 3 August 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 3 अगस्त को क्या-क्या होने वाला है।

3 अगस्त को बिहार के डाकघरों में ग्राहक सेवाएं रहेंगी बंद
बिहार सर्कल के डाक विभाग ने तकनीकी उन्नयन के तहत तीन अगस्त को राज्य के सभी 8417 डाकघरों में ग्राहक सेवाएं पूरी तरह बंद रखने का फैसला किया है। इस दौरान पटना जीपीओ सहित 33 मुख्य डाकघर, 933 उप डाकघर और 7450 शाखा डाकघरों में कोई भी लेनदेन या उपभोक्ता सेवा नहीं होगी। यह अस्थायी बंदी डाक विभाग के नए IT 2.0 सॉफ्टवेयर को लागू करने के उद्देश्य से की जा रही है, जिसे 4 अगस्त से पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।
बिहार में AAP यात्रा का छठा चरण आज से
आम आदमी पार्टी बिहार ने दावा किया है कि राज्य की जनता अब केजरीवाल मॉडल की ओर आकर्षित हो रही है। इसी कड़ी में 'बिहार में भी केजरीवाल यात्रा' का छठवां चरण आज, 3 अगस्त से सुपौल से शुरू हो रहा है। पार्टी ने सभी सदस्यों, समर्थकों और आम लोगों से इस यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है। AAP का कहना है कि बिहार में भी अब बदलाव की हवा चल चुकी है।
स्टार्टअप अवार्ड के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन
अगर आपका स्टार्टअप कुछ नया और प्रभावशाली कर रहा है, तो आज आपके पास उसे राष्ट्रीय मंच पर लाने का आखिरी मौका है। डॉ. कलाम स्टार्टअप अवार्ड के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 3 अगस्त है। अभी आवेदन करें - QR कोड स्कैन करें या bjpdrkalamstartupaward.com पर जाएं।
3 अगस्त 2025 को पटना (बिहार) में मौसम का हाल
भारी बादलों के बीच कई जगह बारिश और हवाओं के साथ थोड़ी ठंडक होगी। तापमान 27 °C से 31 °C के बीच रहने का अनुमान है- दिन में आसमान बादल छाया रहेगा। अधिक ह्यूमिडिटी और बारिश की वजह से वातावरण उमस भरा बना रहेगा और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications