Bihar Today: कांग्रेस ने लॉन्च किया 'संविधान लीडरशिप प्रोग्राम', पटना में पार्टी आज करेगी ''हल्ला बोल मार्च''

Bihar Today News: दलित बेटी के साथ हुए बलात्कार और अन्याय के खिलाफ बिहार में जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस एक बड़ा आंदोलन करने जा रही है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में आज 2 जून को पटना में "हल्ला बोल मार्च" आयोजित किया जाएगा। यह मार्च सोमवार को सुबह 11:00 बजे सादकत आश्रम से शुरू होगा। युवा कांग्रेस ने इसे दलित बेटी के सम्मान और न्याय के लिए कर रही है।

युवा कांग्रेस ने बिहार के हर जागरूक नागरिक, छात्र, युवा और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे इस मार्च में शामिल होकर दलित बेटी के सम्मान की रक्षा के लिए आवाज उठाएं। हल्ला बोल मार्च से पहले राज्य भर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान भी चलाया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस मुहिम से जुड़ सकें।

Bihar Today News

कांग्रेस ने लॉन्च किया 'संविधान लीडरशिप प्रोग्राम'

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने 'संविधान लीडरशिप प्रोग्राम' नाम का एक नया अभियान शुरू किया है। इसका मकसद यह है कि समाज के पिछड़े और दबे-कुचले तबकों की प्रतिभा को सामने लाया जाए। इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए एक ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा, जो whitetshirt.in/samvidhanleadership पर मिलेगा है। इसमें नाम, पता, उम्र, राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र, मोबाइल नंबर, जातीय वर्ग, जाति-उपजाति और फेसबुक ID लिंक जैसी जानकारी देनी होगी।

जो लोग इस प्रोग्राम में चुने जाएंगे, वे बिहार के अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों में कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर और मोबिलाइजर (समुदाय के आयोजक और जागरूकता फैलाने वाले) के रूप में काम करेंगे। उनका काम यह होगा कि वे समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बुलंद करें और उनके अधिकारों की रक्षा करें।

बिहार के सरकारी स्कूलों में 2 से 21 जून तक गर्मी की छुट्टियां

बिहार के सरकारी स्कूलों में 2 जून यानी आज से 21 जून 2025 तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि छुट्टियों के दौरान स्कूलों में कोई शैक्षणिक गतिविधि न हो। हालांकि, जो शिक्षक मूल्यांकन कार्य या अन्य शासकीय कार्यों में लगे हुए हैं, उन्हें आना होगा। छुट्टियों के दौरान मिड-डे मील की व्यवस्था को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जरूरतमंद बच्चों को सूखा राशन या वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पोषण सामग्री दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+