Bihar Today: खगड़िया में RLJP को झटका, तेजस्वी के वोटर ID पर सियासी संग्राम, बिहार में आज क्या है खास?

Bihar Today: बिहार की सियासत इन दिनों गरमाई हुई है। खगड़िया में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब जिले के कई प्रमुख नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। नेताओं का कहना है कि पार्टी में कार्यकर्ताओं को न तो सम्मान दिया जाता है और न ही उनकी बात सुनी जाती है।

उधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के वोटर आईडी को लेकर उठे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने NDA की जीत का दावा किया है, जबकि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग और तेजस्वी यादव दोनों पर हमला बोला है।

Bihar Today

बैठक में लिया गया इस्तीफे का फैसला

जिला मुख्यालय स्थित एक विवाह भवन में आयोजित बैठक के दौरान सामूहिक इस्तीफे दिए गए। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शिवजी पासवान ने की। इस दौरान जिला सचिव उमेश पासवान ने कहा, "हमने लंबे समय तक पार्टी में योगदान दिया, लेकिन कार्यकर्ताओं को कोई मान-सम्मान नहीं दिया गया। यही कारण है कि हमने इस्तीफा देने का फैसला किया।"
ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव की रणभेरी! राहुल गांधी करेंगे पदयात्रा, तेजस्वी देंगे साथ, जानें मतदाता अधिकार यात्रा के बारे में?

तेजस्वी यादव के वोटर आईडी पर विवाद

वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के वोटर आईडी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। तेजस्वी ने दावा किया था कि सघन पुनरीक्षण के बाद जारी हुई प्रारूप मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है।

दो अलग-अलग EPIC नंबर पर जांच

तेजस्वी यादव ने अपने बयान में EPIC नंबर RAB-2916120 का उल्लेख किया था, जबकि चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार उनका EPIC नंबर RAB-0456228 है। इस मामले में दीघा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने तेजस्वी यादव से पत्र के जरिए सही विवरण और मतदाता पहचान पत्र की मूल प्रति उपलब्ध कराने को कहा है। अब यह जांच शुरू हो गई है कि कहीं दो अलग-अलग पहचान पत्र तो नहीं बने हैं।

गिरिराज सिंह का दावा - NDA फिर बनाएगी सरकार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि बिहार में अगली सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की ही बनेगी। उन्होंने कहा, "जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से बिहार में गंगा नदी पर 17 पुल बनाए गए हैं।" गिरिराज सिंह ने बिना नाम लिए तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट को लेकर विपक्ष चुनाव आयोग को बदनाम कर रहा है।

प्रशांत किशोर का चुनाव आयोग पर हमला

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भी चुनाव आयोग पर नाम काटने के आरोप को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "भले ही वोटर लिस्ट से नाम हटाए जा रहे हों, लेकिन जो नाम अभी भी सूची में हैं, वही बिहार में बीजेपी और नीतीश कुमार को सत्ता से बाहर करने के लिए काफी हैं।" प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर भी तंज कसते हुए कहा कि उनके पास अब जनता के सामने रखने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: बिहार में सत्ता किसके नाम? तेजस्वी को बढ़त या नीतीश को समर्थन? सर्वे में सामने आया पब्लिक का मूड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+