Bihar Today: बिहार में सरकारी नौकरी पाने वालों की अब निकाली जाएगी लिस्ट, किसानों को मिलेगा मुआवजा, पढ़ें अपडेट
Bihar Today News: बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य में सरगर्मी तेज हो गई है। ऐसे में सरकारी नौकरी को लेकर विपक्ष बिहार की सरकार पर हमलावर है। लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका काट खोज लिया है। नीतीश कुमार की सरकार अब बिहार में सरकारी नौकरी पाने वालों की लिस्ट निकालने की तैयारी में है। जी हां, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि साल 2020 से 2025 में जिनको भी सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में नौकरी मिली है, उनकी लिस्ट निकाली जाएगी और फिर उन्हें सीएम बधाई देंगे। उसके बाद उस लिस्ट को पब्लिक डोमेन में जारी किया जाएगा।
दूसरी ओर बिहार से एक और बड़ी खबर आ रही है। बिहार सरकार ने अब उन किसानों को मुआवजा देने का फैसला किया है, जिनके फसल हार के दिनों में आई बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हो गए हैं। कृषि और आपदा प्रबंधन विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।













Click it and Unblock the Notifications