Bihar Today: बिहार चुनाव की तैयारियों के लिए आज मोतिहारी जाएंगे चुनाव आयुक्त विवेक जोशी, जानें शेड्यूल

Bihar Today News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के लिए चुनाव आयुक्त विवेक जोशी (Election Commissioner Vivek Joshi) शुक्रवार (16 मई) को बिहार के चार दिवसीय दौरे पर आए हैं। आज शनिवार (17 मई) को चुनाव आयुक्त विवेक जोशी बिहार चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए मोतिहारी जाएंगे। विवेक जोशी यहां ईवीएम (EVM) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का निरीक्षण करेंगे।

आज मोतिहारी में चुनाव आयुक्त विवेक जोशी इसके अलावा समीक्षा बैठक करेंगे। जिसमें पुलिस नोडल अधिकारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। विवेक जोशी मोतिहारी के अलावा बेतिया (पश्चिम चंपारण) का भी दौरा करेंगे। यहां भी वह चुनाव से जुड़ी तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। विवेक जोशी रविवार (18 मई) को वाल्मीकि नगर में एसएसबी अधिकारियों से मिलेंगे और क्षेत्र का दौरा करेंगे। उसके बाज वो वे वैशाली जिले के इलाकों का दौरा करेंगे। हर जिले में वो चुनाव से जुड़ी तैयारियों का ही जायजा लेंगे।

Bihar Today News
Photo Credit: चुनाव आयुक्त विवेक जोशी (Election Commissioner Vivek Joshi)

इससे पहले चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए पटना में 16 मई को एक बैठक की। जिसमें उन्होंने राज्य के चुनाव अधिकारियों, जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठकें कर चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा की। विवेक जोशी ने बिहार में कम मतदान प्रतिशत को लेकर भी चिंता व्यक्त की है और इसे बढ़ाने के लिए रणनीति बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने विशेष रूप से 18-19 वर्ष के युवाओं के नामांकन पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है।

Bihar Train: बिहार में आज कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

रिपोर्ट के मुताबिक भागलपुर-जमालपुर रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें आज 17 मई को रद्द रहेंगे। पूर्वी रेलवे मालदा डिवीजन ने ये जानकारी दी है। इसके अलावा कई ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किए गए हैं। इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वो यात्रा से पहले रेलवे में पूछताछ कर पूरी जानकारी ले लें।

Bihar Weather: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

बिहार के 33 जिलों में आज और 18 मई को भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने पटना, औरंगाबाद, अरवल, गया, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर,गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, शेखपुरा, बेगूसराय, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, अररिया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, सारण, सीवान, पूर्वी चंपारण, शिवहर, किशनगंज में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+