Bihar Today: CM नीतीश ने दी मजदूर दिवस की बधाई, बिहार चुनाव को लेकर BJP की बैठक में बड़ा फैसला, हर अपडेट

Bihar Today News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के श्रमिकों को मई दिवस (मजदूर दिवस) की बधाई दी है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि राज्य के विकास में सभी श्रमिकों की अहम भूमिका है। इसलिए सरकार उन्हें आर्थिक रूप से सबल-सक्षम बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। एक मई को दुनियाभर में मजदूर दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य मजदूरों का सम्मान और उनके योगदान को याद करना है।

बिहार में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में बिहार भाजपा की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने जिलावार कार्यकर्ता सम्मेलन के सफल होने के बाद अब विधानसभावार सम्मेलन करने का फैसला लिया है। 15 जून 2025 के बाद एनडीए का विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू किया जाएगा।

Bihar Today News

इस सम्मेलन का मकसद एनडीए कार्यकर्ताओं के बीच और बेहतर समन्वय बनाना है। ये फैसला भाजपा महासचिव बीएल संतोष के साथ की गई पार्टी बैठक में लिया गया है। बीएल संतोष तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आए हुए हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: BJP महासचिव बीएल संतोष ने ली फीडबैक मीटिंग

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष इन दिनों बिहार चुनाव को लेकर पटना में हैं। बुधवार 30 अप्रैल को बीएल संतोष ने पटना में बिहार बीजेपी नेताओं के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में बीएल संतोष ने चुनाव को उन्होंने लोकसभा चुनावों की रणनीति, जमीनी हकीकत और संगठन की मजबूती को लेकर फीडबैक लिया। इसी बैठक में ये पैसला लिया गया कि हर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। बीएल संतोष ने बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं से यह भी कहा है कि उन्हें जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+