बिहार: सुपर ब्लू मून से जगमगा उठा आसमान, पटना में कुछ ऐसा नजर आया चांद, देखें VIDEO
Super Blue Moon: खगोलीय घटनाओं पर नजर रखने वालों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहा क्योंकि आज सूपर ब्लू मून आसमान में नजर आया। पटना के आसमान में सुपर ब्लू मून का अद्धभुद नजारा देखने को मिला। बिहार की राजधानी पटना के रेलवे स्टेशन पर एक वीडियो शूट किया गया जिसमें आसमान में चमकदार और बाकी दिन से बड़ा चंद्रमा नजर आया।

बता दें सुपर ब्लू मून वाले दिन सामान्य पूर्णिमा वाले दिन से चंद्रमा लगभग 7 प्रतिशत अधिक बड़ा दिखाई देता है और लगभग 14 प्रतिशत अधिक चमकदार नजर आता है। सुपर ब्लू मून की घटना तब होती है एक माह में पूर्णिमा एक नहीं दो बार पड़ती है। माह की दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहलाता है। ये अद्धभुद नजारा ढाई तीन साल के बाद नजर आता है। इस दिन पृथ्वी और सूर्य की दूरी कम होती है।
30 अगस्त को जो ये पूर्णिमा पड़ी है ये गर्मियों की तीसरी और अंतिम पूर्णिमा है। नासा के बताया था कि चंद्रमा 30 अगस्त को रात 8:37 बजे पर अपनी चरम रोशनी पर पहुंच जाएगा।
बिहार का ये जो वीडियो सामने आया है उसमें आसमान में लालिमा लिए चंद्रमा काफी बड़ा और बेहद चमकदार नजर आ रहा है। ये वीडियो पटना रेलवे स्टेशन से शूट किया गया है।
#WATCH | Bihar: A super blue moon lights up the sky; visuals from Patna. pic.twitter.com/Fe9XDrg5g1
— ANI (@ANI) August 30, 2023












Click it and Unblock the Notifications