Bihar: बिहार में युवाओं के लिए खुला नौकरियों का पिटारा, 32 हजार शिक्षक और 22 हजार आंगनबाड़ी पदों पर होगी बहाली

BPSC TRE 4 Notification: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि BPSC की TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की भर्ती होगी। शिक्षा विभाग ने इसकी अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी है, जिससे भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

वहीं, राज्य सरकार ने ICDS के तहत 22,000 आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की बहाली को भी मंजूरी दी है। यानी आने वाले दिनों में 54 हजार से ज्यादा सरकारी पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा।

BPSC TRE 4 Notification

TRE-4 में 32,388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग ने अधियाचना BPSC को भेज दी है। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी राहत है। अधियाचना मिलने के बाद अब आयोग जल्द ही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। सरकार का कहना है कि इस भर्ती से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा। यह भर्ती शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: Bihar News: 4 दिन बाद जेल से रिहा हुए तेज प्रताप यादव, बिहार बंद के दौरान हिंसा मामले में हुई थी गिरफ्तारी

आंगनबाड़ी में भी 22 हजार पदों पर होगी बहाली

कैबिनेट बैठक में समेकित बाल विकास सेवाओं (ICDS) के तहत 22,000 आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई। इन नियुक्तियों से महिला अभ्यर्थियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार का मानना है कि इससे बच्चों और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सकेगा। साथ ही ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

TRE-4 परीक्षा सितंबर में, नवंबर में आएगा रिजल्ट

BPSC के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार TRE-4 की परीक्षा 22 से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। आयोग की योजना नवंबर 2026 में इसका रिजल्ट जारी करने की है। अधियाचना भेजे जाने के बाद अब अभ्यर्थियों की नजर आधिकारिक विज्ञापन पर टिकी है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह समय तैयारी तेज करने का है ताकि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

ये भी पढे़ं: Tej Pratap Yadav Jail: बेऊर जेल में तेजप्रताप यादव की बिगड़ी तबीयत, खाना खाने से भी किया इनकार

भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब दो चरणों में होगी परीक्षा

BPSC इस बार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। आयोग के सूत्रों के मुताबिक अब परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले स्क्रीनिंग टेस्ट (PT) लिया जाएगा, जो ऑब्जेक्टिव होगा और इसका उद्देश्य उम्मीदवारों की संख्या कम करना है। इसके बाद सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा भी ऑब्जेक्टिव होगी और इसका आयोजन मुख्य रूप से पटना में किया जाएगा। आयोग का कहना है कि इस व्यवस्था से भर्ती प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी होगी और गड़बड़ियों पर रोक लगेगी।

हर साल होगी शिक्षक भर्ती, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

सम्राट सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि अब बिहार में हर साल शिक्षकों की भर्ती होगी। सरकार ने अगले पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति का लक्ष्य रखा है। इसके तहत हर साल करीब 20 हजार पदों पर बहाली की जाएगी। शिक्षा विभाग रिटायर होने वाले शिक्षकों और खाली पदों का आकलन कर BPSC को अधियाचना भेजेगा। वहीं, आयोग हर साल जुलाई में TRE का विज्ञापन जारी करेगा। इससे भर्ती प्रक्रिया नियमित होगी और अभ्यर्थियों को लंबे इंतजार से राहत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+