Bihar News: बिहार लघु उद्यमी योजना की शुरुआत, 94 लाख परिवार ले सकेंगे लाभ, जानिए डिटेल्स
Bihar CM launched Small Entrepreneur Scheme: बिहार में जारी सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज (सोमवार) बिहार लघु उद्यमी योजना का लोकार्पण किया। इस मौके पर आमिर सुबहानी (प्रदेश के मुख्य सचिव) संदीप पौंडरिक (विभाग के अपर मुख्य सचिव) समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बटन दबाकर लघु उद्यमी योजना की शुरुआत करने साथ ही बुकलेट जारी किया। इस बुकलेट में योजना से जुड़ी सभी जानकारियां डिटेल्स में दी गईं हैं। आपको बता दें कि बिहार लघु उद्यमी योजना के लिए सोमवार से आवेदन भी शुरु गए हैं। आवेदन के लिए लास्ट डेट 20 फरवरी निर्धारित की गई है।

योजना का लाभ लेने के लिए उद्योग विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बाबत ज़रूरी दिशा निर्देश भी जारी किया जा चुका है। ग़ौरतलब है कि सभी वर्ग के ग़रीब लोग बिहार लघु उद्यमी योजना का लाभ ले सकते हैं।
बिहार में हुई जाति आधारित गणना रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 94 लाख परिवारों की मासिक आय 6 हज़ार रुपये से कम बिहार लघु उद्यमी योजना की शुरुआत इन्हीं परिवारों के लिए की गई है। इस योजना के तहत मद्देनज़र हर परिवार के एक मेंबर को 2 लाख रुपये की राशि मिलेगी।
आपको बता दें कि इस योजना का लाभ लेने के लिए बिहार राज्य का निवासी होना सबसे पहली शर्त है। इसके बाद परिवार की मासिक आय 6 हज़ार रुपये से कम होना दूसरी शर्त है। राशन कार्ड और आधार कार्ड के साथ-साथ ज़रूरी दस्तावेज़ों के ज़रिए योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार लघु उद्यमी योजना के लोकार्पण के बाद से ही ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत कर दी गई है। इस योजना के तहत गरीब परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है।












Click it and Unblock the Notifications