Bihar Hooch Tragedy: जहरीली शराब का सिवान और छपरा में तांडव, अब तक 7 की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
Bihar illicit liquor News: बिहार में शराबबंदी के बाद से ही अवैध शराब से मौतों की चिंताजनक खबरें लगातार सामने आ रही है। अब सिवान और छपरा में कथित तौर पर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत की दुखद घटना घटी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।
बिहार के सिवान और छपरा जिले में 7 लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मचा हुआ है। कथित रूप से जहरीली शराब पीने से मौत होना बताया जा रहा है। हालांकि इन मौतों का कारण जहरीली शराब है, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं की है।

सिवान में 5 लोगों की मौत
Recommended Video
सिवान डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने घटना को लेकर बताया कि अवैध शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई। 2 से 3 लोगों को पटना रेफर किया गया। कुल 15 लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। भगवानपुर थाने के एसएचओ और मद्य निषेध एएसआई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार तीन लोगों के आंख की रोशनी भी चली गई है। सिवान के सदर अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रहे है। आशंका है कि मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। घटना घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के कौड़ियां पंचायत वैश्य टोली और आसपास के गांवों की है।
छपरा में 2 लोगों की मौत
इधर, सिवान के साथ-साथ छपरा में भी जहरीली शराब का आतंक देखा जा रहा है। छपरा में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं घटना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इसी के साथ 2 लोगों की तबीयत भी बिगड़ी हुई है, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सारण जिले के मशरख थाना के इब्राहिमपुर में हुई है।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications