घास काटने गई लड़की से किया गैंगेरप, दोबारा बुलाने पर नहीं आई तो VIRAL कर दिया वीडियो

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। गैंगरेप के आरोपितों ने पहले लड़की के साथ वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने जब आरोपितों की बात नहीं मानी तो उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। यह घटना जिले के बेला थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

घास काटने गई थी पीड़िता

घास काटने गई थी पीड़िता

पीड़िता के परिजनों ने थाने में आवेदन देकर बताया कि क्षेत्र के ही तीन लड़कों ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप कर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक 15 मार्च को पीड़िता घास काटने के लिए खेत में जा रही थी। इस दौरान उसे सरेह में अकेला पाकर आरोपित सलमान अंसारी, समीउल्लाह अंसारी और ताहिम नदाफ ने उसके साथ गैंगरेप किया।

गैंगरेप का वीडियो किया वायरल

गैंगरेप का वीडियो किया वायरल

साथ ही तीनों ने गैंगरेप की घटना का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद तीनों आरोपितों ने उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़िता को फिर से बुला रहे थे। पीड़िता के मना करने पर तीनों ने गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। आरोपियों की तरफ से लगातार दबाव बनाने के चलते परेशान होकर पीड़िता के परिजन ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने तीनों आरोपितों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीनों आरोपितों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। वीडियो में सत्यता की जांच की जा रही है। सत्यता पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना को लेकर बेला थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामल में पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+