बिहारः Coronavirus के संदिग्ध मरीज के बारे में दी जानकारी तो पीट-पीटकर मार डाला

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज की जानकारी देने पर युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। जिले के रुन्नीसैदपुर थाना के मधौल गांव में प्रशासन को सूचना देने के चलते युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि हत्यारे मृतक युवक से इसलिए नाराज थे कि उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी मेडिकल हेल्पलाइन नंबर पर दे दी थी।

युवक ने हेल्पलाइन पर दी थी दो संदिग्ध मरीजों की जानकारी

युवक ने हेल्पलाइन पर दी थी दो संदिग्ध मरीजों की जानकारी

युवक ने महाराष्ट्र से वापस गांव आए दो लोगों को कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद मेडिकल टीम गांव में पहुंचकर दोनों युवक को जांच के लिए ले गए। हालांकि कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं होने पर दोनों को छोड़ दिया गया। अस्पताल से घर पहुंचते ही दोनों युवकों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर जानकारी देने वाले युवक को पीट-पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया।

रास्ते में युवक की हो गई मौत

रास्ते में युवक की हो गई मौत

इसके बाद आनन-फानन में उसे रुन्नीसैदपुर पीएचसी मे भर्ती कराया गया लेकिन इसकी हालत चिंताजनक देख डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। जहां मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच में ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

मामले को लेकर मृतक बबलू कुमार के परिजनों के बयान के आधार पर मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाने में पुलिस ने बयान दर्ज किया,जिसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक के भाई गुड्डू के बयान पर पुलिस ने गांव के ठगा महतो, सुधीर कुमार, विकास महतो, मदन महतो, दीपक कुमार और मुन्ना महतो को अभियुक्त बनाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो आरोपियों सुधीर महतो और मुन्ना महतो को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+