Bihar SIR: बिहार में वोटर लिस्ट से 65 लाख नाम गायब! EC ने जारी की नई सूची –किस जिले में कितने मतदाता हटे?
Bihar SIR New List: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है। चुनाव आयोग ने नई वोटर लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें पूरे राज्य में करीब 65 लाख वोटरों के नाम हटा दिए गए हैं। यह लिस्ट सभी 38 जिलों के DM और सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को सौंपी गई है और अब इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर भी है। चुनाव आयोग ने कहा है कि बिहार में 7.24 करोड़ से अधिक वोटर्स ने एन्यूमरेशन फॉर्म भरा, जिनके नाम नई वोटर लिस्ट में हैं।
बिहार में चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट रिवीजन के पहले चरण के बाद जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या घटकर अब 7.24 करोड़ रह गई है, जबकि पहले यह संख्या 7.89 करोड़ थी। इसका मतलब है कि करीब 65 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा ये फाइनल लिस्ट हाल ही में हाल ही में चलाया गया घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान के बाद तैयार की गई है।

किस जिले में कितने नाम हटे? यहां देखें जिलेवार आंकड़े?
जिला | कितने वोटर्स के नाम कटे |
| सारण | 2.73 लाख |
| भागलपुर | 2.44 लाख |
| पश्चिम चंपारण | 1.91 लाख |
| किशनगंज | 1.46 लाख |
| सहरसा | 1.31 लाख |
| सुपौल | 1.28 लाख |
| बक्सर | 87 हजार |
| खगड़िया | 79 हजार |
| शेखपुरा | 26 हजार |
| पटना | 3.95 लाख
|
| बेगूसराय | 1.67 लाख
|
| औरंगाबाद | 1.59 लाख
|
| मुजफ्फरपुर | 2. 82 लाख |
✅ किशनगंज - 1,45,913 नाम हटे
- सबसे ज्यादा: किशनगंज विधानसभा - 49,340 नाम
- सबसे कम: ठाकुरगंज - 29,277 नाम
✅ सहरसा - 1,31,596 वोटर लिस्ट से बाहर
- पहले: 13,91,674 वोटर
- अब: 12,60,078 वोटर
✅ खगड़िया - 79,551 नाम हटे
- पहले: 12,16,202
- अब: 11,36,651
✅ सारण - 2,73,223 वोटर्स बाहर हुए
- पहले: 31,34,108
- अब: 28,60,885
✅ शेखपुरा - 26,256 नाम हटाए गए
- शेखपुरा विधानसभा: 13,015
- बरबीघा: 13,241
✅ बक्सर - 87,645 नाम कटे
- अब कुल वोटर: 12,64,216
✅ सुपौल - 1,28,207 नाम हटे
- पहले: 16,40,664
- अब: 15,12,457
✅ भागलपुर - 2,44,612 वोटर्स हटाए गए
- पहले: 24,00,414
- अब: 21,55,802
✅ पश्चिम चंपारण - 1,91,376 नाम लिस्ट से हटे
- पहले: 27,60,990
- अब: 25,69,614
✅ दरभंगा - 2,03,315 वोटर्स लिस्ट से गायब
- पहले: 30,03,167
बिहार वोटर लिस्ट 2025: मतदाताओं को मिलेगा सुधार का मौका
अगर आपका नाम भी लिस्ट से हट गया है या उसमें कोई गलती है, तो 2 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक चलने वाले विशेष कैंप में आप अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं या नया नाम जुड़वा सकते हैं। कैंप प्रखंड सह अंचल कार्यालय, नगर निकाय, नगर परिषद/नगर निगम में लगेंगे और रविवार को भी खुले रहेंगे।
बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे दिव्यांगों और बुजुर्ग मतदाताओं से उनके घर जाकर आवेदन लें, ताकि किसी को भी दिक्कत न हो। अगर आप चाहते हैं कि आपका नाम वोटर लिस्ट में बरकरार रहे या उसमें कोई गलती सुधारें, तो 2 अगस्त से 1 सितंबर के बीच विशेष कैंप में जरूर जाएं।
DMK सांसद बोले- बिहार में 1 करोड़ लोगों ने अपना मतदान का अधिकार खो दिया
DMK सांसद तिरुचि शिवा ने बिहार में चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कहा,
"इस प्रक्रिया के चलते बिहार में करीब 1 करोड़ लोगों ने अपना मतदान का अधिकार खो दिया है... चुनाव आयोग बहुत सारे दस्तावेज मांग रहा है, आधार कार्ड को भी स्वीकार नहीं कर रहा, यह सब सवालों के घेरे में है। हालांकि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है, लेकिन इसके फायदे और नुकसान पर संसद में बहस होनी चाहिए... मगर सरकार इसके लिए तैयार नहीं है। सबसे खतरनाक बात यह रही कि जब हम नारेबाजी कर रहे थे, उसी वक्त 20-25 सुरक्षा कर्मी अंदर आ गए... पहले संसद की सुरक्षा एक समर्पित टीम करती थी, लेकिन अब उनकी जगह CISF को तैनात कर दिया गया है... और यह गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है... जिस तरह वे अंदर घुसे, ऐसा लगा जैसे कोई हमला हो रहा हो।''












Click it and Unblock the Notifications