बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन: 98.2% वोटरों ने दिए दस्तावेज, अब सिर्फ 1.8% बाकी -जानें अब आगे क्या होगा?

Bihar SIR: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची (Voter List) को अपडेट करने का काम तेजी से चल रहा है। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने रविवार (24 अगस्त 2025) को जानकारी दी कि अब तक 98.2% वोटरों ने अपने जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए हैं, जबकि दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया खत्म होने में अभी भी 8 दिन बाकी हैं। यानी अब सिर्फ 1.8% वोटरों के कागज जमा होने बाकी हैं।

अभी भी दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया खत्म होने में 8 दिन बाकी हैं। निर्वाचन आयोग ने बताया कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावे और आपत्तियों की अवधि मतदाताओं को यह अवसर देती है कि वे न केवल सूची में दर्ज किसी भी गलती को ठीक करा सकें, बल्कि अपने वे आवश्यक दस्तावेज भी जमा कर सकें जो उन्होंने नामांकन फार्म भरते समय नहीं दिए थे।

Bihar SIR

चुनाव आयोग ने कहा- 60 दिनों में 98.2% लोगों ने दस्तावेज किए जमा

चुनाव आयोग ने कहा, बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 98.2% मतदाताओं के दस्तावेज़ प्राप्त हो चुके हैं। 24 जून से 24 अगस्त तक यानी 60 दिनों में 98.2% लोगों ने अपने दस्तावेज़ जमा कर दिए हैं। इसका मतलब है कि औसतन प्रतिदिन लगभग 1.64% दस्तावेज़ मिले। अब केवल 1.8% मतदाताओं के दस्तावेज जमा होने बाकी हैं और इसके लिए अभी 8 दिन शेष हैं।''

इसी बीच, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि वह मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के इच्छुक लोगों से आधार कार्ड के साथ-साथ 11 अन्य मान्य दस्तावेजों को भी स्वीकार करे।

निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि बिहार में जारी विशेष पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर आयोग पर विश्वास बनाए रखा जाए और भरोसा किया जाए कि यह कार्य समय पर और निष्पक्ष तरीके से पूरा होगा।

🔹 क्या है स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)?

बिहार में चुनाव से पहले Special Intensive Revision (SIR) चल रहा है। इसका मकसद है -वोटर लिस्ट को सही और अपडेट करना। नए मतदाताओं को शामिल करना। पुराने रिकॉर्ड्स को दुरुस्त करना। जिनके पास दस्तावेज अधूरे हैं, उनसे जानकारी इकट्ठा करना।

  • 24 जून से 25 जुलाई 2025 तक गणना का काम हुआ।
  • 1 अगस्त 2025 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित हुई।
  • इसके बाद 1 अगस्त से 1 सितंबर तक लोग दावे-आपत्तियां और दस्तावेज जमा कर रहे हैं।

🔹 अब तक का रिकॉर्ड

60 दिन में 98.2% वोटरों ने दस्तावेज दिए। औसतन रोजाना 1.64% वोटरों के दस्तावेज मिले। अभी सिर्फ 1.8% लोग बाकी हैं, जिनके लिए ब्लॉक लेवल ऑफिसर (BLO) और वॉलंटियर्स लगातार दस्तावेज इकट्ठा कर रहे हैं। आयोग का दावा है कि बाकी प्रक्रिया भी समय से पहले पूरी हो जाएगी।

इस अभियान में बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। बिहार के 38 जिलों के DEOs, 243 EROs और 2,976 AEROs, 90,712 BLOs और लाखों वॉलंटियर्स। इसके अलावा 12 प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व 1.60 लाख BLA भी काम कर रहे हैं।

🔹 कितनी आपत्तियां और नए वोटर जुड़े?

अब तक कुल 0.16% आपत्तियां आए हैं। इसमें 12 मान्यता प्राप्त दलों के BLAs से 10 आपत्तियाँ,1.21 लाख से ज्यादा आपत्तियां वोटरों से आए हैं। साथ ही 3.28 लाख नए वोटरों (जो 1 जुलाई तक 18 साल के हो गए या 1 अक्टूबर तक 18 हो जाएंगे) ने Form-6 भरकर नाम जुड़वाया है।

🔹 आगे क्या होगा?

25 सितंबर 2025 तक सभी दावे-आपत्तियों और दस्तावेजों की जांच पूरी हो जाएगी। 30 सितंबर 2025 को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी। यानी अक्टूबर आते-आते बिहार के पास एक अपडेटेड और ऑथेंटिक वोटर लिस्ट होगी।

बिहार में वोटर लिस्ट का यह रिवीजन रिकॉर्ड समय में लगभग पूरा हो गया है। 98.2% दस्तावेज जमा होना इस बात का संकेत है कि मतदाता भी अब जागरूक हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+