Lok Sabha Election 2024: शिवहर पर 80 के दशक में रहा है कांग्रस का वर्चस्व, जानिए कैसे हैं मौजूदा समीकरण
Sheohar Lok Sabha Seat History And Profile: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर राजनीतिक पार्टियों ने रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं। वहीं चुनाव के मद्देनज़र सीटों पर भी सियासी चर्चा तेज़ हो चुकी है। इसी क्रम में आज हम आपको बिहार की शिवहर लोकसभा सीट के सियासी समीकरण और इतिहास बताने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि 6 अक्टूबर 1994 को अस्तित्व में आया शिवहर ज़िला बिहार के सबसे छोटे से ज़िले में शुमार किया जाता है। शिवहर ज़िला बनने से यह सीतामढ़ी जिला का अनुमंडल था। इतिहासकारों की मानें तो भगवान शिव और हरि की भूमि होने की वजह से इसका नाम शिवहर रखा गया था।

ग़ौरतलब है कि शिवहर लोकसभा सीट बिहार की ऐसी सीट है, जहां सिर्फ़ एक विधानसभा सीट ही शामिल है। 1953 में हुए पहले चुनाव में स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर जुगल किशोर सिन्हा ने इस सीट से जीत का परचम लहराया था। उस वक्त इसे मुज़फ़्फ़रपुर नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट के तौर पर जाना जाता था।
इसके बाद हुए चुनाव में इस सीट का नाम मुज़फ़्फ़रपुर नॉर्थ वेस्ट से बदलकर पुपरी सीट रख दिया गया था। इसके बाद यहां के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने पार्टी का परचम बुलंद कर सांसद की कुर्सी पर क़ब्ज़ा जमाया था।
80 के दशक में कांग्रेस का वर्चस्व रहा है, 1980 और 1984 के चुनावों में कांग्रेस का हाथ मज़बूत रहा था। इसके बाद 1989 में जनता दल के प्रत्यीश हरिकिशोर सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने लगातार दो बार जीत का परचम लहराया था।
1996 में समता पार्टी के प्रत्याशी आनंद मोहन सिंह ने जीत का परचम लहराया, 1998 में भी आनंद मोहन सिंह ने जीत दर्ज की। 1999 और 2004 में शिवहर लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमा देवी ने जीत का परचम लहराया, और आज तक इस सीट पर उनका ही क़ब्ज़ा है।
मुज़फ़्फ़रपुर उत्तर-पश्चिम सीट के तौर पर जीत
1953: ठाकुर युगल किशोर सिन्हा
पुपरी सीट के तौर पर जीत
1957: दिग्विजय नारायण सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1962: राम दुलारी सिन्हा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967: एस पी साहू, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1971: हरि किशोर सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
शिवहर लोकसभा सीट के सांसदों की सूची
1977: ठाकुर गिरजानंदन सिंह, जनता पार्टी
1980: राम दुलारी सिन्हा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई)
1984: राम दुलारी सिन्हा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989: हरि किशोर सिंह, जनता दल
1991: हरि किशोर सिंह, जनता दल
1996: आनंद मोहन सिंह, समता पार्टी
1998: आनंद मोहन सिंह, ऑल इंडिया राष्ट्रीय जनता पार्टी
1999: मोहम्मद अनवारूल हक, राष्ट्रीय जनता दल
2004: सीताराम सिंह, राष्ट्रीय जनता दल
2009: रमा देवी, भारतीय जनता पार्टी
2014: रमा देवी, भारतीय जनता पार्टी
2019: रमा देवी, भारतीय जनता पार्टी












Click it and Unblock the Notifications