बिहार: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार एम्बुलेंस, मरीज की मौत, तीन घायल
शेखपुरा/पटना। शुक्रवार की सुबह शेखपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र के एकसारी बीघा गांव की है, जहाँ मरीज को अस्पताल लेकर जा रही एक एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे इलाज के लिए ले जाए जा रहे मरीज की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक जमुई के झाझा के हारना गांव के रहने वाले 15 वर्षीय कल्लू कुमार को सांप ने काट लिया था। जिसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए एम्बुलेंस से शेखपुरा ले जा रहे थे, तभी एकसारीबीघा के पास एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इसमे मरीज कल्लू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक की मां चंदा देवी, छोटू कुमार और एम्बुलेंस चालक अरविन्द कुमार घायल हो गए। वहीं घायल एम्बुलेंस चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications