बिहार: स्कूल के पीछे मिलने पहुंचा था कपल, गांववालों ने पकड़कर करा दी शादी
पटना। बिहार के शेखपुरा में एक नाबालिग प्रेमी युगल को पकड़ कर ग्रमीणों ने अंतरजातीय विवाह करा दिया। ये प्रेमी युगल गांव में स्थित एक स्कूल के पीठे मिलने पहुंचा था जहां गांव वालों ने इन्हें एक-दूसरे के साथ अकेला पाकर पकड़ लिया और जबरन मंदिर में ले जा कर शादी करा दी। हैरानी की बात ये रही कि घंटों मंदिर में शादी का कार्यक्रम चलता रहा और पुलिस को भनक भी नहीं लगी।

दरअसल शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थानां क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का युवक जितेंद्र को नवादा जिले के एक नाबालिग लड़की से प्यार हो गया। प्रेमी ने प्रेमिका को शेखोपुरसराय बुलाया गया जहां एक मिडिल स्कूल के पास खड़े होकर दोनों बात कर रहे थे जिसपर गांव के कुछ लोगों की नजर पड़ गई। जब गांववालों ने दोनों से पूछताछ की तो शक हुआ और फिर भीड़ ने दोनों की जबरन मंदिर में शादी करा दी। शादी हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार शादी तो हुई लेकिन कानून के खिलाफ नाबालिग लड़की की शादी करा दी गई।
इस संबंध में नाबालिग लड़की सोनी ने साफ-साफ कुछ भी नहीं बताया सिर्फ अपनी मर्जी से आने की बात कही। वहीं प्रेमी जितेंद्र ने कहा कि दो महीने पहले लड़की उसके गाँव अपनी ननिहाल आई हुई थी तभी मुलाकात हुई। ग्रामीणों द्वारा शादी कराये जाने के बारे में कुछ भी साफ नही कहा। इस संबंध में एसडीपीओ अमित सरण ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और इस तरह की अगर प्रमाणित शिकायत मिलती हैं तो कर्रवाई किये जाने की बात की है। गौरतलब है कि सरकार ने नाबालिग शादी को गैर कानूनी है।












Click it and Unblock the Notifications