आर्मी से हुए रिटायर, बिहार पुलिस में दी सेवा, अब चुनावी दंगल में दांव आजमा रहे पिंटू कुमार

पिंटू कुमार फौजी नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ने की वजह से सुर्खियों में छाया हुआ है। बिहार शरीफ नगर निगम के वार्ड संख्या 44 से पार्षद पद के लिए उसने पर्चा दाखिल किया है। वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए पिंटू कुमार ने कहा कि...

नालंदा, 21 सितंबर 2022। बिहार में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सियासी मेला लगना शुरू हो चुका है। नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल भरना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ़ में एक शख्स नामांकन भरने के बाद सुर्खियों में बना हुआ है। पिंटू कुमार फ़ौजी नाम के शख्स ने वार्ड चुनाव लड़ने के लिए मंगलवार को पर्चा दाखिल किया था। दरअसल पिंटू कुमार आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद बिहार पुलिस में 112 नंबर पर अपना योगदान दे रहा था। फिर उसने 15 सितंबर को नौकरी से इस्तीफ़ा देकर सियासी सफर का आग़ाज़ किया।

Recommended Video

    आर्मी से हुए रिटायर, बिहार पुलिस में दी सेवा, अब चुनावी दंगल में दांव आजमा रहे पिंटू कुमार
    pintu kumar

    बिहार पुलिस में सेवा देने के बाद सियासी सफर का आग़ाज़

    पिंटू कुमार फौजी नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ने की वजह से सुर्खियों में छाया हुआ है। बिहार शरीफ नगर निगम के वार्ड संख्या 44 से पार्षद पद के लिए उसने पर्चा दाखिल किया है। वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए पिंटू कुमार ने कहा कि वह शुरू से देश की सेवा करना चाहता था। इसलिए आर्मी की नौकरी की और रिटायर भी हो गए। सेवा भावना की वजह से 112 नंबर पर बिहार पुलिस में अपना योगदान दिया। इसके बाद उन्होंने अपने इलाके के विकास के लिए नौकरी छोड़कर वार्ड पार्षद के लिए नामांकन दाखिल किया, ताकि अपने क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर विकास कार्य कर सके।

    नगर निकाय चुनाव में होगा नया प्रयोग

    बिहार में नगर निकाय चुनाव में पहली बार मतदान में फ़र्ज़ीवाड़ा रोकने के लिए चुनाव आयोग नया प्रयोग करने जा रहा है। इसके मद्देनज़र मतदाताओं का पहले चेहरा स्कैन होगा उसके बाद वह वोट डाल पाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले पंचायत चुनाव में चुनाव आयोग ने मतदाताओं की पहचान अंगुलियों की जांच के ज़रिए की थी, लेकिन अब चेहरा स्कैन कर वोटर्स की पहचान की जाएगी। नगर निकाय चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलाधिकारियों चुनाव के मद्देनज़र सभी तैयारियों को पूरा करने की हिदायत दी है।

    ये भी पढ़ें: बिहार: पिता का उठ चुका है साया, मां ने दिया हौसला, बतौर ऑल राउंडर गेंदबाज T-20 में खेलेंगी सरिता

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+