Bihar School Holiday: दुर्गा पूजा से दिवाली-छठ तक, बिहार में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? पूरी छुट्टियों की लिस्ट
Bihar School Holiday October 2025: बिहार में त्योहारों का मौसम शुरू होते ही बच्चों की खुशी दोगुनी हो जाती है, क्योंकि इस दौरान स्कूलों में लंबी छुट्टियां पड़ती हैं। सितंबर और अक्टूबर का महीना वैसे भी पर्व-त्योहारों से भरा होता है। नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार इसी दौरान आते हैं। शिक्षा विभाग ने छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि बच्चों को लगातार कई दिन स्कूल से राहत मिलने वाली है।
सितंबर के आखिरी हफ्ते से लेकर अक्टूबर के अंत तक स्कूलों में लगातार छुट्टियां रहेंगी। स्कूलों में भी पढ़ाई का माहौल त्योहारों के रंग में बदल जाता है। यही वजह है कि बच्चे हर साल इस वक्त का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आइए जानते हैं सितंबर-अक्टूबर 2025 में कब-कब स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

School Holiday In September-October 2025: नवरात्रि से छठ पूजा तक, कब-कब बंद रहेंगे स्कूल?
त्योहारों की शुरुआत 22 सितंबर से होने वाली नवरात्रि से हो रही है। इस बार नवरात्रि की छुट्टियां दुर्गा पूजा और दशहरे तक जारी रहेंगी। दुर्गा पूजा और दशहरे के बाद भी अक्टूबर में कई और बड़े पर्व हैं, जिन पर बच्चों को स्कूल जाने से राहत मिलेगी।
🔹 30 सितंबर 2025: इस दिन दुर्गा अष्टमी है, जिस दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा।
🔹 1 अक्टूबर 2025: इस दिन महानवमी पड़ेगी, जो नवरात्रि का आखिरी दिन है।
🔹 2 अक्टूबर: इस दिन गांधी जयंती और दशहरा एक साथ मनाए जाएंगे। इस खास मौके पर राज्यभर के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। 2 अक्टूबर नेशनल हॉलिडे है।
🔹 7 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भी अवकाश रहेगा।
🔹 18 अक्टूबर: धनतेरस है, जो दिवाली का आगाज माना जाता है। इस दिन से ही त्योहारों की लंबी छुट्टियां शुरू हो जाएंगी।
🔹 20 अक्टूबर: इस दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। स्कूल और कॉलेजों में भी अवकाश रहेग। दिवाली नेशनल हॉलिडे है।
🔹 21 अक्टूबर: दिवाली के अगले दिन भी स्कूल आमतौर पर बंद रहे हैं।
🔹 22 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा को लेकर स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
🔹 23 अक्टूबर: भाई दूज पर भी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी रहेगी।
🔹 27 और 28 अक्टूबर: 27 और 28 अक्टूबर को छठ पूजा मनाई जाएगी। इस दौरान राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज पूरी तरह बंद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications