Bihar School Examination Board‬: बिहार के 10वीं के टॉपर्स की ये रही लिस्ट

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है।

पटना। बिहार बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 50.12 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए है। बिहार बोर्ड ने करीब 1 बजे परीक्षा परिणाम की घोषणा की। रिजल्ट के लिए छात्र-छात्राओं को काफी इंतजार करना पड़ा। दो बार परीक्षा परिणाम की तारीख भी बदली गई।

result

इस बार 15 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने यह परीक्षा दी थी। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस साल बोर्ड ने टॉप-10 छात्र-छात्राओं के व्यक्तिगत तौर पर भी मूल्यांकन की शुरुआत की है। इस बार में उन छात्र-छात्राओं को पहले ही सूचित कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि इस बार परीक्षा में कौन हैं टॉप-10 छात्र छात्राएं और 500 में से कितने अंक इन टॉपर्स ने प्राप्त किए।

ये हैं बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा के टॉप-10

  • नाम ---------- स्कूल ---------- अंक
  1. प्रेम कुमार ---------- गोविंद हाई स्कूल ---------- 465
  2. भव्या कुमारी ---------- सिमुलतला आवासीय विद्यालय ---------- 464
  3. हर्षिता कुमारी ---------- सिमुलतला आवासीय विद्यालय ---------- 462
  4. अनिल कुमार राय ---------- कारकुन लाल हाईस्कूल, अल्ताहाट ---------- 460
  5. शुभम कुमार पांडे ---------- एसजेआर हाईस्कूल, बिशनपुर ---------- 460
  6. शिवम कुमार ---------- सिमुलतला आवासीय विद्यालय ---------- 460
  7. दीपालोक कौशिक ---------- सिमुलतला आवासीय विद्यालय ---------- 459
  8. मानव गोपाल ---------- सिमुलतला आवासीय विद्यालय ---------- 458
  9. सत्यजीत कुमार ---------- आरपीएस हाईस्कूल, पोखरिया ---------- 458
  10. प्रज्ञा आनंद ---------- सिमुलतला आवासीय विद्यालय ---------- 458
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+