मासूम ने पी लिया चाचा के लोटे का पानी तो कर दी हत्या
सारण: बिहार के सारण जिले में एक चाचा ने अपनी भतीजी की हत्या कर दी। भतीजी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने चाचा के लोटा का पानी पी लिया था। घटना के बाद हर कोई हैरान है किसी को यकीन नहीं हो रहा कि चाचा अपनी भतीजी के साथ ऐसा भी कर सकता है। रिश्ते को शर्मसार करने वाला आरोपी चाचा घटना के बाद से फरार है। अभी तक आरोपी चाचा के बारे में कोई खबर नहीं लग पाई है।
चाचा ने कर दी भतीजी की हत्या
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, देर रात मोनी कुमारी नाम की बच्ची अपने चाचा के कमरे में गई, जहां चाचा के कमरे में पानी का लोटा रखा था। बच्ची ने लोटे में रखे पानी को पी लिया। बस इतनी सी बात पर चाचा को गुस्सा आ गया।
इंडिया बाज़ार डॉट इन के साथ जुड़कर रोज कमाएं 7500 रुपए
मोहम्मदपुर गांव की है ये घटना
गुस्से में चाचा ने भतीजी की पिटाई करनी शुरू कर दी। इसी पिटाई में मासूम मोनी कुमारी की मौत हो गई। मृतक बच्ची को उसके दादा ने देखा तो वो हैरान रह गया। दादा को यकीन नहीं हुआ कि मोनी अब इस दुनिया में नहीं है। पड़ोसी ने पुलिस को जानकारी दी, मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये घटना गरखा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
'पूरा परिवार बिखर गया है।'- मृतक मोनी के दादा राम स्नेही सिंह
मृतक मोनी के दादा राम स्नेही सिंह ने पुलिस को बताया कि मोनी के पिता पहले ही भाई की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। अब उसका दूसरा बेटा भी जेल चला जाएगा। उसका पूरा परिवार बिखर गया है।
'इंसानों को लग सकती गर्मी है तो भगवान को क्यों नहीं' इसलिए भक्तों ने गर्भगृह में लगवा दिए एसी