समस्तीपुरः सड़क पार कर रहे 8 लोगों को ट्रक ने रौंद डाला, 3 की मौत

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी पटोरी मार्ग पर दर्दनाक सड़र हादसा हो गया, जहां ट्रक ने 8 लोगों को रौंद दिया। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग अस्पताल में गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं इस हादसे से आक्रोशित लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। पूरा मामला हालई ओपी के तीसबारा गांव का है। हादसा सरायरंजन व हलाई ओपी क्षेत्र की सीमा पर तिसवारा बम्मा के पास एनएच-322 पर मंगलवार की रात करीब आठ बजे हुआ।

bihar samastipur road accident many people died

दुर्घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल सभी लोगों को ग्रामीणों ने कुछ को सदर अस्पताल पहुंचाया तो कुछ को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त गंगसारा निवासी रामश्रय और पिता-पुत्र प्रमोद ठाकुर व हरे कृष्ण ठाकुर हैं। पिता-पुत्र तिसबारा गांव के ही रहने वाले थे। वहीं घायलों में मनोज पाठक, सुमित कुमार पाठक सहित 6 लोग शामिल हैं।

इस भीषण सड़क हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक का पीछा किया। वहीं मौका देखकर चालक सूरजपुर गांव के पास ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद गांव के लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे फिर लोगों को समजा-बुझाकर शांत कराया। मृतकों के शव को पोस्टार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं घायलों को अच्छे इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है।

एसडीओ एके मंडल ने मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की ऐलान किया है। ग्रामीणों ने बताया कि पिता-पुत्र काफी गरीब थे। उनके पास आमदनी का भी कोई खास साधन नहीं था। मामले में हलई ओपी प्रभारी संदीप कुमार पाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल जख्मी का इलाज प्राथमिकता में है। ट्रक पूरी तरह जल चुका है। चालक व मालिक का पता लगाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+