पप्पू यादव के बिगड़े बोल, कहा-अगर हम और योगी एक राज्य में होते तो उनके सीने पर चढ़कर 32 हड्डियां तोड़ देता
समस्तीपुर।
बिहार के समस्तीपुर जिले में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद एक कार्यक्रम के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ और पप्पू यादव एक ही राज्य में होते तो उनके सीने पर चढ़कर 32 हड्डियां तोड़ देता। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश में जब जुल्म बढ़ता है तो वो रुई की तरह उड़ जाता। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
योगी आदित्यनाथ पर दिया विवादित बयान
पूर्व सांसद पप्पू यादव लोगों की तालियों की गूंज में इतना खो गए कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पागल तक कह डाला। पप्पू यादव ने कहा कि देश को तोड़ने की साजिश चल रही है और जो देश को बांटने की राह पर चल रहे हैं उसे देशभक्त कहा जा रहा है।

विपक्ष को आड़े हाथों लिया
इसके अलावा विपक्ष के साथ-साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए ट्वीट करने का समय है लेकिन जेएनयू में हमले होते हैं उस पर ट्वीट करने का इन लोगों को पास वक्त नहीं होता है।

देश में डर का वातावरण
पप्पू यादव ने कहा कि 1 जनवरी के बाद इन विपक्षियों द्वारा एक भी ट्वीट नहीं किया गया है। पूरा देश डर के वातावरण में हो और विपक्ष घर में सोया हो व अपनी राजनीति में लगा हो यह मुल्क बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस समय उनकी पहली प्राथमिकता उत्तर प्रदेश को बचान है, वहां के मंदिरों और बेटियों को बचाना है।

कार्यक्रम में थे शामिल
बता दें कि बीती शाम समस्तीपुर के सरकारी बस पड़ाव में नागरिकता कानून एनआरसी के खिलाफ संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शुरू हुए अनिश्चितकालीन सत्याग्रह को अपना समर्थन दे रहे थे। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार सहित सभी विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला किया।












Click it and Unblock the Notifications