Saharsa Train Fire: समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन में अचानक लगी भीषण आग, जान बचाकर भागे लोग

Bihar Saharsa Train Fire: बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार तड़के बड़ा हादसा होते-होते बच गया। समस्तीपुर से सहरसा जा रही पैसेंजर मेमू ट्रेन (नंबर 63344) के इंजन में अचानक आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग इंजन से सटी एक बोगी तक भी पहुंच गई। घटना करीब सुबह 3 बजे की बताई जा रही है। ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और सभी को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Bihar Saharsa Train Fire

तड़के करीब 3 बजे लगी आग

जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर से सहरसा जा रही पैसेंजर मेमू ट्रेन संख्या 63344 सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। इसी दौरान इंजन से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं। आग इंजन से सटी एक बोगी तक भी पहुंच गई, जिससे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों को बिना देर किए ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। कई लोग अपना सामान छोड़कर प्लेटफॉर्म की ओर भागे। समय रहते निकासी होने से बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें: रूस में सिलाई का काम कर रहा था शख्स, बिहार पुलिस ने NEET प्रदर्शन के आरोप में दर्ज की FIR, कोनन राही कौन?

दमकल ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही सहरसा फायर स्टेशन से दमकल की टीमें मौके पर भेजी गईं। सहायक अग्निशमन अधिकारी निरंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही एक फोम टेंडर और एक वॉटर टेंडर को मौके पर रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम शुरू किया और अब स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

इस हादसे में किसी यात्री के घायल होने या जान गंवाने की सूचना नहीं है। हालांकि आग लगने की वजह से कुछ समय के लिए रेल परिचालन प्रभावित रहा। फिलहाल रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि आग तकनीकी खराबी की वजह से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

ये भी पढ़ें: Tamil Nadu Factory Explosion: तमिलनाडु की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हादसा, बिहार के मजदूर की मौत, कई घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+