लॉकडाउन में नहीं थम रहा अपराध, बिहार में लड़की के साथ हैवानियत, पहले पीटा फिर...

सहरसा। बिहार में लॉकडाउन के बावजूद भी अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले सीतामढ़ी और बेगूसराय में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। ताजा मामला सहरसा का है, जहां एक लड़की के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। जिले के महिषी थाना क्षेत्र के सरौनी गांव के पास बीते सोमवार की देर शाम को पू्र्वी कोसी तटबंध के बगल स्थित झाड़ी से एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया है।

पुलिस को बोरे में शव मिलने की दी गई जानकारी

पुलिस को बोरे में शव मिलने की दी गई जानकारी

20 वर्षीय युवती की कहीं अन्यत्र हत्या कर लाश को ठिकाना लगाने के लिए पूर्वी कोसी तटबंध के किनारे फेंक दी गई। पुलिस ने लाश को सोमवार की देर शाम ही बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया। महिषी थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि उन्हें देर शाम जानकारी मिली कि एक अज्ञात शव कोशी पूर्वी तटबंध के समीप झाड़ी में पड़ी है।

युवती की हत्या से पहले उसे बेरहमी से पीटा गया

युवती की हत्या से पहले उसे बेरहमी से पीटा गया

अज्ञात शव की सूचना मिलते ही एएसआई दिनेशचंद्र झा एवं एएसआई बिनोद राय के नेतृत्व में पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया, जहां से शव को बरामद किया गया। अज्ञात शव मिलने को लेकर एएसआई दिनेशचंद्र झा ने बताया कि जब वे लोग स्थल पर पहुंचे तो बंद बोरा में शव पाया गया, जिसे निकालने पर ऐसा लगा कि युवती की हत्या से पहले बेरहमी से उसकी पिटाई की गई है। फिर उसको मौत के घाट उतारा गया है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस कर रही है मामले की जांच

वहीं लोगों में चर्चा है कि युवती के साथ गैंगरेप की घटना को भी अंजाम दिया गया होगा, जिसके बाद हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया हो। हालांकि कुछ लोग ऑनर किलिंग की भी बात कर रहे हैं। पुलिस ने हत्या के बाद शव को यहां पर फेंके जाने की आशंका जताई है। शव के साथ झोले में धोती बरामद हुई है। पुलिस शव की शिनाख्त के साथ-साथ हत्या के दूसरें बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+