RJD MLA MD Nehaluddin आत्मरक्षा में बम बनाने वाले बयान से पलटे, 'रामनवमी हिंसा' के बाद की थी 'बेतुकी' टिप्पणी
RJD MLA MD Nehaluddin सेल्फ डिफेंस में बम बनाने वाले बयान से पलट गए हैं। 'रामनवमी हिंसा' के बाद विधायक नेहालुद्दीन ने भड़काऊ और बेतुका बयान दिया था। जानिए क्या है पूरा मामला

RJD MLA MD Nehaluddin बिहार में रामनवमी जुलूस में हिंसा के बाद बेतुका बयान दिया। अब ताजा घटनाक्रम में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक नेहालुद्दीन ने बम बनाने को लेकर दिए बयान से यू टर्न ले लिया। जानिए पूरा मामला
दरअसल, हिंसा के बीच 'बेतुका' बयान देने वाले राजद नेता ने यू-टर्न ले लिया है। बिहार की रफीगंज विधानसभा सीट से राजद विधायक मोहम्मद नेहालुद्दीन ने कहा, सासाराम जिले में दंगों के बीच अजीबोगरीब बयान दिया। हालांकि, मामला तूल पकड़ता देख दो दिन बाद, MLA अपने बयान से पलट गए।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक मोहम्मद नेहालुद्दीन ने कहा था, "मुस्लिम आत्मरक्षा में बम बना रहे थे।" इस विवाद पर बुधवार को विधानसभा के बाहर एक सवाल पर विधायक ने कहा, टिप्पणियों को तोड़ा-मरोड़ा गया है और बम बनाना कभी भी सही नहीं कहा जा सकता। यह गलत है।
राजद नेता ने यू-टर्न आलोचना के बाद लिया। रामनवमी पर हिंसा के बाद उन्होंने कहा था, मुस्लिम समुदाय के कुछ सदस्य आत्मरक्षा में बम बना रहे हैं। अगर वे मर जाते तो वे क्या करते... मुस्लिम बच्चों को जान बचाने के लिए ऐसा करना पड़ा... उन्हें आत्मरक्षा में करना पड़ा।
राजद नेता का भजपा पर निशाना
बयान से कन्नी काटने के अलावा, राजद नेता ने केंद्र को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा 2024 के चुनाव में बिहार में 40 लोकसभा सीटें जीतने और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के मकसद से ऐसा कर रही है।
शाह के दौरे से बिहार का माहौल बिगड़ा
राजद विधायक और प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने भी आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक फायदे के लिए दंगे कराना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने अपने नेता और गृह मंत्री अमित शाह के पिछले सप्ताह राज्य के दौरे से माहौल खराब किया।
कठघरे में नीतीश सरकार
अमित शाह ने दो अप्रैल को एक रैली को संबोधित किया और हिंसा के लिए सत्तारूढ़ राजद-जद (यू)-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर निशाना साधा था। सीएम नीतीश की सरकार कठघरे में है। कई लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं, लेकिन बीजेपी कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर हमलावर है।
Recommended Video
सासाराम में रामनवमी के जुलूस के दौरान हिंसा
गौरतलब है कि बिहार के सासाराम जिले में रामनवमी के दौरान निकाले गए जुलूस के दौरान हिंसा हुई थी। कई लोग घायल हुए हैं। हिंसा के बाद जिले में सुरक्षाबलों को तैनात करना पड़ा। 100 से अधिक लोग अरेस्ट हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications