Bihar Richest Candidate: बिहार का सबसे अमीर उम्मीदवार कौन और कितनी है संपत्ति? तेजस्वी-तेजप्रताप भी रह गए पीछे
Bihar Election 2025 Richest Candidate: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उम्मीदवारों की संपत्ति के खुलासे ने सबको चौंका दिया है। पटना की मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार इस बार राज्य के सबसे अमीर प्रत्याशी बने हैं। उनके पास कुल ₹23.36 करोड़ की संपत्ति है। यह रकम लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव की संपत्ति को जोड़ने के बाद भी उनसे लगभग दोगुनी है। तेजस्वी और तेजप्रताप की संयुक्त संपत्ति करीब ₹11 करोड़ के आसपास है।
शिशिर कुमार ने पटना साहिब विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। बताया जा रहा है कि वे बीजेपी से नाराज चल रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने पार्टी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया। पिछले कुछ महीनों से शिशिर कुमार लगातार सरकार और नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ मुखर रहे हैं। उन्होंने कई बार पार्टी लाइन से हटकर बयान दिए और एक मंत्री के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोला था। हालांकि, तब उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी थी, लेकिन अब उन्होंने चुनावी रण में खुद उतरकर बीजेपी को बड़ा झटका दे दिया है।

🔵 बिहार के चर्चित उम्मीदवारों की संपत्ति जानें
1. सम्राट चौधरी (डिप्टी CM, BJP) संपत्ति
तारापुर से नामांकन करने वाले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास कुल ₹11.31 करोड़ की संपत्ति है। उनके खिलाफ सिर्फ आचार संहिता उल्लंघन का एक मामला दर्ज है। सम्राट ने अपने हलफनामे में खुद को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर बताया है। उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की है।
2. तेजप्रताप यादव संपत्ति
तेजप्रताप यादव के पास करीब ₹7 लाख की बाइक से लेकर BMW, स्कॉर्पियो जैसी महंगी कारें हैं। उनकी कुल संपत्ति ₹2.88 करोड़ है, इसमें चल संपत्ति 91.65 लाख रुपये और अचल संपत्ति 1.96 करोड़ रुपये की है।
3. तेजस्वी यादव (RJD) संपत्ति
तेजस्वी यादव ने अपने 2025 के हलफनामे में कुल 8.1 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। उनके पास 6.12 करोड़ रुपये की चल और 1.88 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। तेजस्वी के पास 1.5 लाख रुपये नकद, 200 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी, एक Italy-made पिस्टल और 50 जिंदा कारतूस हैं। उनकी पत्नी राजश्री यादव ने 1.88 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है, जिसमें 59.69 लाख की अचल संपत्ति शामिल है। खास बात यह कि तेजस्वी पर 55.55 लाख रुपये का कर्ज है, जबकि राजश्री पर कोई देनदारी नहीं है।
4. रीततलाल यादव (RJD) संपत्ति
पिछले पांच सालों में रीततलाल यादव की संपत्ति ₹1.11 करोड़ बढ़ी है। अब उनके पास कुल ₹13.22 करोड़ की संपत्ति है। इसमें ₹12.08 करोड़ की चल संपत्ति और ₹1.22 करोड़ बैंक बैलेंस शामिल है। उनके खिलाफ एक दर्ज आपराधिक मामला भी है।
5. वीणा देवी (RJD) संपत्ति
मोकामा सीट से उम्मीदवार वीणा देवी, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी हैं। उनके पास ₹1.90 करोड़ की संपत्ति है, जिसमें ₹1.72 करोड़ की बैंक जमा राशि भी शामिल है। वहीं सूरजभान सिंह के पास ₹20.86 लाख की चल संपत्ति है।
6. ओसामा शहाब (RJD) संपत्ति
शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एक राजस्थान और एक मोतिहारी में है। उनके पास ₹2.56 लाख नकद, ₹35 लाख की कार और ₹13 लाख के सोने-चांदी के गहने हैं। पत्नी के पास ₹86,950 की नकद राशि है।
7. शिवदीप लांडे (निर्दलीय) संपत्ति
जमालपुर से निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व IPS अधिकारी शिवदीप लांडे करोड़पति हैं। उनके पास ₹20.74 करोड़ की संपत्ति है। पत्नी के पास ₹6.80 लाख नकद और ₹3.36 करोड़ की चल संपत्ति है। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है।
8. नीरज बबलू (BJP) संपत्ति
सुपौल से मंत्री नीरज बबलू ने ₹11.97 करोड़ की संपत्ति घोषित की है, जिन पर ₹1.49 करोड़ का लोन है। उनकी पत्नी कृतिका सिंह के पास ₹10.52 करोड़ की संपत्ति है, जो पति से अधिक है।
9. अवध बिहारी चौधरी (RJD) संपत्ति
सीवान के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के पास ₹1.80 करोड़ की अचल और ₹93 लाख की चल संपत्ति है। उनके पास ₹2.10 लाख नकद और ₹19.68 लाख की स्कॉर्पियो कार है।
10. नितिन नवीन (BJP) संपत्ति
बांकीपुर से बीजेपी प्रत्याशी नितिन नवीन की संपत्ति में पिछले पांच सालों में ₹1 लाख की वृद्धि हुई है। उनके पास ₹1.58 करोड़ की बैंक जमा राशि और ₹60 हजार नकद हैं। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है और वे कई सामाजिक एवं सरकारी परियोजनाओं से जुड़े हैं।
11. रामकृपाल यादव की संपत्ति
दानापुर सीट से नामांकन करने वाले रामकृपाल यादव की संपत्ति का ब्योरा सामने आया है। दिलचस्प बात यह है कि उनकी पत्नी उनसे ज्यादा संपन्न हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी पत्नी के पास ₹1.55 करोड़ की कुल संपत्ति है। इसके अलावा उनके बैंक खाते में ₹30.70 लाख जमा हैं और ₹70 हजार नकद भी मौजूद हैं। वहीं खुद रामकृपाल यादव के पास ₹1.52 करोड़ की संपत्ति और ₹14.16 लाख बैंक बैलेंस है। इस तरह संपत्ति के मामले में उनकी पत्नी उनसे आगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications