Bihar Politics: शुरू हुई 'पोस्टर की सियासत', क्या 2024 में नीतीश कुमार होंगे PM उम्मीदवार?
Bihar में 2024 के चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। प्रदेश में अपने पसंदीदा नेता को सीएम और पीएम बनाने के लिए पोस्टर की सियासत शुरू हो गई है।

PM Candidate 2024: बिहार में 2024 के चुनाव को लेकर सियासी बाज़ार सजने लगा है। नीतीश कुमार को पीएम कैंडिडेट के तौर पर पेश करते हुए, राजद के दफ्तर के बाहर एक पोस्टर चस्पा किया गया है। पोस्टर में विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं की तस्वीर है।
राजद दफ्तर के बाहर लगाए गए पोस्टर में लिखा 2024 प्रधानमंत्री नीतेशे कुमार है। पोस्टर की सियासत तो शुरू हो गई है, लेकिन नीतीश कुमार कई बार खुद को इस ट्रैक से बाहर करते हुए, इससे जुड़े नारे के लगाने के लिए भी मना कर चुके हैं।
Recommended Video

राजद दफ्तर के बाहर पोस्टर लगने के बाद संभावनाओं की सियासत शुरू हो चुकी है। ग़ौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे से वापस आने के उनके समर्थकों ने 'देश का पीएम कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो' का नारा भी लगाया गया था।
सीएम नीतीश कुमार ने अपने समर्थकों से इस तरह की नारेबाज़ी करने से मना किया था। अब राजद दफ्तर के बाहर पोस्टर पर भी चर्चा तेज़ हो गई है, इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह यह है कि बिना इजाज़त लिए राजद कार्यालय के बाहर पोस्टर नहीं लगाया जा सकता है।
इससे साफ ज़ाहिर होता है कि महागठबंधन के साथ राजद की तरफ़ से ही नीतीश कुमार को पीएम प्रोजेक्ट करने के लिए पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में नीतीश कुमार गद्दी पर बैठे दिख रहे हैं। वहीं पोस्टर में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, लालू यादव, ममता बनर्जी नज़र आ रही हैं।
पोस्टर में अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, के चंद्रशेखर राव, एमके स्टालिन, हेमंत सोरेन, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, और ललन सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, जदयु) भी दिख रहे हैं। वहीं कांग्रेस के बिहार प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह किसी इंसान की ख्वाहिश हो सकती है।
राजद दफ्तर के बाहर पोस्टर चस्पा ज़रूर हुआ है लेकिन राजद ने किसी भी बैठक में इस तरह का कोई फैसला नहीं लिया है। नीतीश कुमार को पीएम प्रोजेक्ट करने के लिए राजद की तरफ से फैसला नहीं लिया गया है। व्यक्तिगत विचार के तहत व्यक्ति ने पोस्टर चस्पा कर दिया है।
बिहार की राजधानी पटना में पोस्टर की सियासत शुरू होते ही, सम्राट चौधरी (बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष) की तुलना योगी आदित्यनाथ (मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश) से करते हुए पोस्टर चस्पा हुआ है। पोस्टर में लिखा है 'बिहार का योगी, आ गया सम्राट भैया', 1 अणे मार्ग, खाली करो, खाली करो।' बेली रोड पर लगे पोस्टर पर जदयू MLC नीरज कुमार ने प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि शनि का साढ़े साती भाजपा पर सवार हो गया है।
ये भी पढ़ें: Murder Mystery: पूर्व विधायक के बेटे की हत्या का 'Love Connection', अलग-अलग बातें कर रहे हैं ग्रामीण












Click it and Unblock the Notifications