Bihar Politics: नीतीश कुमार जातियों में बांट रहे हैं, वक्त आने पर हिसाब देना होगा- गिरीराज सिंह
Bihar News, Politics On Begusarai Violence: बिहार के बेगूसराय में भड़की हिंसा पर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ चुका है। पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौरा जारी है, इसी क्रम में बेगूसराय के मौजूदा सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में हिंसा सीएम नीतीश कुमार की वजह से भड़की है।
केंद्रीय मंत्रि गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदु समुदाय के लोगों ने कभी भी ताजिया पर पत्थरबाज़ी नहीं की है। लेकिन विसर्जन जुलूस के दौरान बलिया में पत्थरबाज़ी हुई है। प्रतिमा पर पत्थर फेंके गए हैं। नीतीश कुमार की यही ख्वाहिश है कि मूर्ति पूजा बंद कर दी जाए।

नीतीश कुमार में जातियों में बांट सकते हैं लेकिन वक्त आने पर हर चीज़ हिसाब देना पड़ रहा है। यह बात समझ से पड़े है कि गएजवा ऐ हिंद बेगूसराय को क्यों निशाने पर ले रहा है। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये सब फसाद नीतीश कुमार के इशारे पर हो रहा है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि क्या बेगूसराय ज़िले में हिंदुओं को रहने का हक नहीं है। वह बेगूराय छोड़ दे। चेतावनी भरे लहज़े में गिरिराज सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में नीतीश कुमार को हर बात का हिसाब देना होगा। आपको बता दें कि बेगूसराय के बलिया में मूर्ती विसर्जन के दौरान बुधवार को दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई थी।
कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि मुहर्रम का झंडा फाड़ा गया, जिसके बाद हिंसा भड़की है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि प्रतिमा पर पत्थरबाज़ी के बाद हिंसा भड़की थी। असामाजिक तत्वों ने इस दौरान कई गाड़ियों और दुकानों को भी फूंक दिया। हिंसा मामले में कई पुलिस कर्मी भी ज़ख्मी हुए हैं। वहीं 10 लोगों के गिरफ्तार होने की भी ख़बर है।












Click it and Unblock the Notifications