Bihar Politics: लाचार और बेचारा बन चुके हैं नीतीश, 'ललन' ने साधा जदयू पर निशाना

Bihar Politics, Lalan Paswan On JDU: बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने जीत की रणनीतिया बनानी शुरू कर दीं हैं। वहीं नीतीश कुमार विपक्षी एकता को मज़बूत करने में जुटे हुए हैं, लेकिन उनके ही पार्टी के नेता धीरे-धीरे इस्तीफ़ा देकर किनारा होते जा रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी के ख़िलाफ़ जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।

जदये के प्रदेश उपाध्यक्ष ललन पासवान (पूर्व विधायक, चेनारी) ने भी पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया। जदयू का साथ छोड़ने की बात पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जदयू अब ब्यूरोक्रेट की पार्टी हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दलित और दबे कुचले के साथ होने का दावा करती है। यह दावा नहीं दिखावा है।

Bihar Politics: Nitish has become helpless and poor, Lalan Paswan targets JDU latest news hindi

बिहार में लगातार दलित ज़्यादती का शिकार हो रहे हैं। सरकार कोई क़दम नहीं उठा रही है, प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। दलितों और महादलितों पर लगातार हो रहे हमले को देखने के बाद भी सरकार कोई क़दम क्यों नहीं उठा रही है।

ललन पासवान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर भी ज़ोरदार निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि ललन सिंह की वजह से नीतीश कुमार लाचार और बेचारा हो चुके हैं। नीतीश कुमार जदयू को राजद के पास गिरवी रख दिया है।

लालू प्रसाद यादव के गुंडा और आतंक राज के ख़िलाफ़ जॉर्ज साहब ने पार्टी की स्थापना की थी, ताकि प्रदेश को काले राज से आज़ादी मिल सके। लोहिया, जयप्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर जैसे दिग्गज नेताओं के ख़्वाब को हक़ीक़त में बदलने के लिए पार्टी बनाई गई थी, लेकिन अब पार्टी अपने मूल मुद्दे से भटक गई है।

नीतीश कुमार जी ने ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर उनके पास पार्टी गिरवी रख दी। ललन सिंह ने पार्टी को लालू प्रसाद यादव जी के पैरों में रख दिया है। बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों को देखते हुए ही जदयू से इस्तीफ़ा दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+