INDIA या NDA... किसके साथ जाएंगे नीतीश कुमार, मांझी के इस ट्वीट से खुल गया राज?

Bihar news: उत्तर भारत के राज्य भले ही शीतलहर से कांप रहे हों, लेकिन बिहार में इस वक्त जबरदस्त राजनीतिक गर्मी है। और, ये गर्मी इतनी ज्यादा है कि इसकी तपिश दिल्ली तक महसूस हो रही है।

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर खबर है कि वो एक बार फिर सियासी पलटी मार सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन छोड़कर एनडीए का हिस्सा बनेंगे।

Bihar Politics Latest Update

हालांकि, अभी पुख्ता कुछ भी नहीं है और सब कुछ सूत्रों के भरोसे है। लेकिन, बिहार में भाजपा नेताओं की तरफ से जिस तरह के बयान आ रहे हैं, उनसे संकेत मिल रहे हैं कि पर्दे के पीछे गठबंधन की खिचड़ी पक चुकी है और अब केवल तड़का लगना बाकी है। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि बिहार की राजनीति में आखिर क्या होने वाला है?

जीतन राम मांझी के ट्वीट में क्या है?
इस बीच हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी एक ट्वीट किया है। जीतन राम मांझी ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'आज ही हो जाएगा का जी? खेला आउर का...'। दरअसल, सूत्रों के हवाले से आई खबर में बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार अगले 24 घंटों के भीतर इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसे में मांझी के ट्वीट से इशारा मिल रहा है कि बिहार में ये बड़ा उलटफेर आज ही हो सकता है।

लालू यादव ने भी चला दांव
कुछ देर पहले ये भी खबर आई कि नीतीश कुमार के पाला बदलने की संभावनाओं के बीच आरजेडी खेमा भी एक्टिव हो गया है और पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने संख्या बल जुटाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने जीतन राम मांझी के बेटे को डिप्टी सीएम का पद ऑफर किया है। हालांकि, जीतन राम मांझी और उनके बेटे ने इन खबरों को अफवाह बताया और कहा कि वो एनडीए के साथ हैं।

रोहिणी के ट्वीट से बदली बिहार की हवा?
बिहार में ये सियासी तूफान उस वक्त उठा, जब लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी यादव ने बैक टू बैक तीन ट्वीट किए और इशारों-इशारों में नीतीश कुमार पर निशाना साधा। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार सीट शेयरिंग के मुद्दे पर पहले से ही कांग्रेस से नाराज चल रहे थे और रोहिणी यादव के ट्वीट ने उनकी नाराजगी को और बढ़ा दिया। वहीं, इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी एक्टिव हो गए हैं और उन्होंने पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष से नीतीश कुमार से मिलकर बातचीत करने के लिए कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+