Bihar Politics: CM Nitish के इस्तीफे की उठने लगी मांग, BJP नेत्री ने कहा- महिलाएं हुईं शर्मसार

Bihar Politics, CM Nitish Controversial Statement: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण पर दिये बयान के बाद से प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा चुका है। विपक्षी नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफ़े की मांग कर दी है। उनका कहना है कि सीएम के बयान से प्रदेश की महिलाएं शर्मसार हुई हैं।

बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि विधानसभा और विधान परिषद् में जनसंख्या नियंत्रण पर चर्चा हुई है, वह बहुत ही निंदनीय है। सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेश की साढ़े 6 करोड़ महिलाओं और बहनों को अपने अपशब्द से शर्मसार किया है। माताओं और बहनों के लिए ग़लत अल्फाज़ का इस्तेमाल किया है।

Bihar Politics: Demand for CM Nitish Kumar Resignation News, BJP leader said- women are ashamed

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि महिलाओं का जो व्यक्ती सम्मान नहीं कर सकता, उसे 1 घंटे के लिए भी सीएम पद पर नहीं बना रहना चाहिए। सीएम नीतीश कुमार बीमार हैं, हिंदुस्तान के संविधान के मुताबिक बीमार इंसान को गद्दी पर रहने का हक नहीं है।

हरीश सहनी (नेता प्रतिपक्ष, विधान परिषद्) ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के विधान परिषद में मौजूद रहने तक अपनी आंखों पर काला पट्टी बांधे रहेंगे। क्योंकि ऐसे सीएम का शक्ल देखना उनके लिए मुनासिब नहीं रहेगा। सीएम को जहां बोर्ड लगा हो, वहां सेक्स एजुकेशन का ज्ञाम देना चाहिए। प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में इन चीजों की जगह नहीं हैं।

भाजपा एमएलसी निवेदिता सिंह ने भी सीएम नीतीश कुमार के बयान पर आपत्ति जताई है। कैमरे के सामने रोते हुए उन्होंने कहा कि सीएम ने आपत्तिजनक और शर्मनाक बयान दिया है। यह बयान महिलओं को शर्मिंदा करने वाला है। कोई काम परदे के पीछे कोई करता है तो, वह परदे के पीछे ही रहता है। उसे सामने लाने के लिए सही वक्त और जगह होता है।

निवेदिता सिंह ने कहा की सीएम नीतीश कुमार को अगर इतना ही जागरुक करना है तो सेक्स एजुकेशन के लिए विद्यालय ही खुलवा दें। बिहार के मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश की महिला को अपने बयान से शर्मसार किया है। सीएम नीतीश कुमार के इस बयान पर नई बहस छिड़ गई है। आगामी चुनाव में नीतीश को इसका क्या ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ा, यह तो वक्त ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+