Bihar Politics: 'INDIA गठबंधन' के सहयोगी दलों में 'कोल्ड वॉर', अब कांग्रेस की तरफ़ से आई ये प्रतिक्रिया

Bihar Politics, Congress President Akhilesh Prasad On CM Nitish: बिहार की सियासत में सत्ता पक्ष के बीच ही खुद को बेहतर साबित करने के लिए 'कोल्ड वार' शुरू हो चुका है। सीएम नीतीश कुमार के बयान के बाद बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की तीखी प्रक्रिया आई है। उन्होंन कहा कि नीतीश कुमार कल-परसों में ही मोदी को हटाना चा रहे हैं।

अखिलेश प्रसाद सिंह (बिहार कांग्रेस अध्यक्ष) ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार चाह रहे हैं कि कल परसों ही मोदी को हटा दें, जो कि मुमकिन नहीं है। क्योंकि तय समय पर चुनाव होना है। वहीं उन्होंने नीतीश कुमार के कहने का मतलब बताते हुए कि जल्दी से काम होना चाहिए।

Bihar Politics: Cold war among the allies of INDIA alliance, now this reaction comes from Congress

अप्रैल महीने में लोकसभा चुनाव होने हैं, प्रदेश से ही देश बना है। राज्य से ही इंडिया का निर्माण हुआ है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।

तेलंगाना और मिज़ोरम कांग्रेस की लड़ाई क्षेत्रीय पार्टी से है। राज्यों के लिए विधानसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण होता है। पांच प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार बनने से इंडिया गठबंधन को सीधा फ़ायदा पहुंचेगा। इससे नीतीश कुमार और लालू यादव को भी ताकत मिलेगी।

आपको बता दें कि 2 नवंबर तो बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने वाम दल के 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' रैली में संबोधन के दौरान INDIA गठबंधन पर बोलते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंन कहा था कि कांग्रेस का ध्यान इंडिया गठबंधन में नहीं है। पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में दिलचस्पी है।

सीएम नीतीश कुमार के इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि सीएम नीतीश कुमार अपने लिए नई राह भी तलाश रहे हैं, कभी भी पलटी मार सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+