Bihar Politics: CM नीतीश कुमार ने एक बार फिर दी भाजपा को चुनौती, दिया ये बड़ा बयान
Bihar CM Nitish Kumar, BJP News: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी बयानबाज़ी का दौर जारी है। पक्ष-विपक्ष के ज़ुबानी हमलों के बीच सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर बीजेपी ताक़त है तो जदयू को तोड़कर दिखाए।
आपको बता दें कि गांधी जयंती के मौके पर सीएम नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान पहुंचे थे। जहां उन्होंने बापू गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मीडिया से मुखातिब होकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। जदयू में टूट के सवालों पर सीएम नीतीश ने कहा कि कौन क्या कह रहा है, उन बातों पर हम ध्यान नहीं देते हैं।

भाजपा वाले बोल रहे हैं तो अच्छी बात है, अगर बीजेपी में ताक़त है तो जदयू को तोड़ के दिखाये। उन्होंने ने कहा कि बापू की बातों को मानकर सारे काम किये जा रहे हैं। आप लोगों से गुज़ारिश है कि कम से कम एक दिन बापू के लिए ही बात करें।
सीएम नीतीश कुमार से जब जातीय गणना के डाटा रिलीज पर सवाल किया गया तो, उन्होंने कहा कि चिंत नहीं करें, जल्द ही जातीय जनगणना का डाटा सबके सामने होगा। अभी कुछ भी बोलना सही नही है। वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा भाजपा ने सभी लोगों को तबाह कर दिया है।
भाजपा वाले अब हम लोगों को बर्बाद करने की कोशिश में हैं, छोड़ दीजिए इन सबका कोई मतलब नहीं है। अब हर चीज़ों का प्रचार-प्रसार हो रहा है, उसे देखना बंद कर दीजिए। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि बिहार के चुनावी माहौल में सीएम नीतीश कुमार भी चुनावी मैदान तेज़ करने में जुटे हुए हैं। इसलिए वह कई मामलों में दो टूक जवाब दे रहे हैं, तो कुछ मामलों में गोलमटोल जवाब देकर बचते हुए भी नज़र आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications