Bihar Politics: राज्यसभा सांसद सुशील मोदी को JDU से ऑफर, ललन सिंह ने रखी एक शर्त
Bihar Politics: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष और विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। वहीं नेताओं के पाला बदलने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में जदयू द्वारा भाजपा से राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को सियासी ऑफर मिला है।
जनता दल यूनाइटेड ने अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सुशील मोदी का धार्मिक उन्माद फैलाने वाला काम पूरा हो गया है तो, वह अब धर्मनिरपेक्ष हो जाएं। अगर वह धर्मनिरपेक्ष हो जाते हैं तो जद्यू में उनका होगा। उनके धर्मनिरपेक्ष होने के फ़ैसला लेने बाद तीर थमाने पर राय शुमारी होगी।

ललन सिंह ने सुशील मोदी की तारीफ भी की, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सुशील मोदी ही एक नेता हैं, जिन्हें कुछ जानकारी है। ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी तुष्टिकरण की सियासत करती है, हम लोग वैसा नहीं करते। हम लोग सभी धर्म और ज़ात की इज़्ज़त करते हैं, संविधान भी यही है।
सियासी गलियारों में जदयू की तरफ़ से भाजपा नेता सुशील मोदी के ऑफर पर चर्चा तेज़ है। लोगों का कहना है कि 2024 में भाजपा को अपनी हकीकत का अहसास होने वाला है। मंहगाई और बेरोज़गारी का जवाब जनता 2024 में देने वाली है। भाजपा की हालत ख़राब हो, इससे पहले ही सुशील मोदी को पाला बदल लेना चाहिए।
बिहार में के सियासी गलियारों में यह भी चर्चा है कि भाजपा में सुशील मोदी जो पद (बिहार के मुख्यमंत्री का चेहरा) चाह रहे हैं वह नहीं मिलने वाला है। इससे अच्छा है कि दूसरी पार्टी में शामिल होकर अपनी इज़्ज़त बनाए रखें। कहने को भी होगा कि दूसरी पार्टी में गए तो, इतना जल्दी सीएम प्रोजेक्ट नहीं किया जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications