Bihar Politics: लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी BJP, ये है पार्टी का प्लान

Bihar BJP, Samrat Chaudhary News: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक पार्टियां बूथ स्तर पर पार्टी को मज़बूत करने में जुटी हुई हैं। वहीं बिहार में भाजा लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी में भी जुट गई है।

बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बिहार की सियासत पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जनसंघ और बीजेपी ने कर्पूरी ठाकुर को दो बार मुख्यमंत्री बनाया। लालू प्रसाद यादव को पहली बार सीएम बनाया वहीं नीतीश कुमार को 5 बार मुख्यमंत्री बनाया है।

Bihar Politics: BJP is busy preparing for Lok Sabha as well as Assembly elections, this is the plan

भारतीय जनता पार्टी अब किसी दूसरी पार्टी नेता को तरजीह नहीं देगी। दूसरों को कंधों पर नहीं बैठाकर अपनी सहयोगी बनाएगा। अब बीजेपी का ही कोई कार्यकर्ता सीएम बनेगा। वहीं उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो रहे हैं, आए दिन आपराधिक वारदातें हो रही है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिसकर्मियों पर भी फायरिंग करने से परहेज़ नहीं कर रहे।

बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रदेश को अपराधमुक्त बनाना है। भाजा बिहार में सुशासन राज स्थापित करना चाहती है। जिन राज्यों में (यूपी,एमपी, गुजरात) भाजपा सत्ता मे हैं, वहां शांति राज कायम है। बिहार में भी भाजपा बेहतर राज लाना चाहती है।

सम्राट चौधरी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग आज जाति कार्ड खेल रहे हैं। देश के युवराज अपनी जाति नहीं बता रहे और अन्य जातियों की बात कर रहे हैं। 209 जातियों की बिहार में भी गिनती हुई लेकिन तुष्टिकरण की वजह से MY समीकरण को छोड़कर सभी समुदायों के साथ ज़्यादती हुई।

भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने भी INDIA गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन परिवारवाद और भ्रष्टाचार की निशानी है। महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड या फिर तमिलनाडु हर जगहों पर विपक्षी गठबंधन में परिवारवाद का ही नज़ारा दिखेगा।

दिल्ली से लेकर बंगाल तक महागठबंधन के नेता भ्रष्टाचार की दलदल में डूबे हैं। जनता को परिवारवादी दलो ने भ्रमित कर 'समाजवाद' की चादर डाल ली है। इन लोगों का असली मक़सद सिर्फ अपने परिवार को फ़ायदा पहुंचाना है। समाजवाद के नाम पर इन पार्टियों ने किन लोगों फ़ायाद पहुंचाया है, बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+