Bihar Politics: CM Nitish के पक्ष में आनंद मोहन ने इशारों-इशारों में कांग्रेस पर साधा निशाना
Bihar Politics, Anand Mohan In Favour Of CM Nitish Kumar: बिहार में इन दिनों सीएम नीतीश कुमार औक आनंद मोहन की नज़दीकियां बढ़ने की चर्चा तेज़ है। वहीं अब आनंद मोहन भी सीएम नीतीश का हर क़दम पर साथ देते नज़र आ रहे हैं। इसी क्रम में आनंद मोहन ने सीएम नीतीश के बयान का समर्थन तरते हुए इशारों-इशारों में कांग्रेस पर निशाना साधा है। आइए विस्तार से जानते हैं, पूरा मामला क्या है?
आनंद मोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता को मज़बूत करने के लिए काफी मेहनत की है। विपक्षी एकता को ट्रैक पर लाने के लिए नीतीश कुमार ने पूरी ताक़त झोंकते हुए लगन के साथ काम किया है। विपक्षी दल एक साथ आए लेकिन अभी गठबंधन की रफ्तार थमने लगी है।

आनंद मोहन ने बिना नाम लिए कहा कि विपक्षी एकता की गति विपक्षी एकता में शामिल एक बड़ी पार्टी की वजह से धीमी हुई है। केंद्र सरकार के खिलाफ बनी विपक्षी एकता में ठहराव आ गया है। इसके साथ ही आनंद मोहन ने सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ़ की, उन्होंने कहा कि देशभर का दौरा करने के बाद नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता को इंडिया गठबंधन का मुकाम दिलवाया।
सीएम नीतीश कुमार को छोड़कर आगे का सफर तय नहीं हो सकता, उन्हें पीछे रखकर विपक्षी एकता को एकजुट नहीं रख सकते हैं। नीतीश कुमार की पहल और कोशिशों की मैं तारीफ़ करता हूं। वह एक सुलझे हुए इंसान हैं, अगर विपक्षी एकता को मज़बूत करने में कोई कमी आती है तो इसके लिए सबसे बड़ी पार्टी ज़िम्मेदार होगी।
आनंद मोहन ने कहा कि पांच प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद 'इंडिया गठबंधन' के पहल को आगे करने की बात करने वाले लोग, खुद के लिए सोच रहे हैं। इससे देश के लिए कुछ भी नहीं होगा। क्योंकि पांच प्रदेशों में कामयाबी मिलने पर वह अपने मुताबिक रणनीति बनाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications