बिहार में राजनीतिक हलचल: जीतन मांझी आये एक्शन में, चारों विधायकों के साथ मंथन में जुटे, जानिए आंकड़ों का गणित

Bihar News: बिहार में सत्ता परिवर्तन को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। एक तरफ़ सीएम नीतीश कुमार के एनडीए में जाकर नई सरकार बनाने की संभावना तेज़ होती हुई दिख रही है, वहीं दूसरी तरफ़ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी आसानी से सत्ता हाथ से जाना नहीं देना चाहते हैं।

बिहार में सियासी दांव पेंच के बीच सूत्रों के हवाले से यह खबर है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतम राम मांझी को सीएम पद का ऑफर दिया है। आपको बता दें कि बिहार में HAM (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) के चार विधायक हैं। वहीं राजद के पास 79 विधायक हैं।

Bihar political stir: Jitan Manjhi comes into action, engages in brainstorming with all four MLA

जीतन राम मांझी पहले भी बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। बिहार जारी उथल-पुथल के आंकड़ों का गणित समझते हैं। RJD सूत्रों की मानें तो उनके पास 118 विधायकों की तादाद हो चुकी है। बहुमत के लिए सिर्फ चार विधायकों की ज़रूरत है। ऐसे में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अपने चार विधायकों के साथ राजद की नैया पार लगाने में अहम कड़ी साबित हो सकते हैं।

महागठबंधन से नीतीश कुमार नाता तोड़ते हैं तो महागठबंधन में विधायकों की तादाद 114 होगी। वहीं राजद नेताओं का दावा है कि उनके पास 118 विधायकों की तादाद पहुंच चुकी है। इसके साथ ही एक 1 निर्दलीय और AIMIM के एक विधायक साथ आ गये तो विधायकों की तादाद 120 हो जाएगी।

बहुमत के लिए 2 विधायकों की ज़रूरत पड़ेगी। ऐसे में HAM का साथ मिल गया तो महागठबंधन के पास 124 विधायक हो जाएंगे, जो कि बहुमत से 2 ज़्यादा ही हो जाएंगे। ऐसे में यह कहना कोई ग़लत नहीं होगा कि राजद की शाख पूर्व सीएम जीतन राम मांझी बचा सकते हैं। फिलहाल संभावनाओं की सियासत जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+