बिहार: मोदी के रैली में बम ब्लास्ट करने वाला है जेल में बंद, उसे बाहर खोज रही पुलिस
बिहार पुलिस का ये कारनामा जान आप चौंक जाएंगे। मोदी की रैली में हुए ब्लास्ट का मास्टरमाइंड जेल में है और पुलिस उसे बाहर तलाश रही है।
पटना। बिहार की पुलिस भी अपने आप को सपने में स्कॉटलैंड की पुलिस की तरह ही समझती है पर हकीकत कुछ और ही है। आपको बताते चलें कि यूं तो बिहार पुलिस के अनुसंधान अक्सर चर्चा में रहे हैं। अभी तक आप लोगों ने मृत व्यक्ति के खिलाफ चार्जशीट, नाबालिग को जेल तक तो कई किस्से सुन चुके हैं। लेकिन इस बार पटना पुलिस का अंदाज कुछ अनोखा है। आतंकी धमाके के मास्टरमाइंड हैदर अली उर्फ ब्लैक ब्यूटी को एनआईए ने रांची से गिरफ्तार किया था और बेउर केंद्रीय जेल में बंद होने के बावजूद उसे फरार मान उसकी खोज की जा रही है। इसका खुलासा गांधी मैदान थाना कांड संख्या 466 /13 के आलोक में अनुसंधानकर्ता के आरोप पत्र संख्या 265 /14 ,दिनांक 28 सितंबर 2014 में हुई हैं। Read Also: बिहार: दबंगों ने एक महिला के साथ की जुल्म की इंतहा, मानवता शर्मसार

गौरतलब है कि बीते वर्ष 2013 के 27 अगस्त को भाजपा पार्टी ने पटना के गांधी मैदान में हुंकार रैली का आयोजन किया गया था। उस समय प्रधानमंत्री के दावेदार रहे (वर्तमान में प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि थे और उनका भाषण सुनने के लिए लाखों की भीड़ इकट्ठा थी। नरेन्द्र मोदी के भाषण की हुंकार से पहले गांधी मैदान में आतंकियों ने सीरियल बम ब्लास्ट को अंजाम दे व्यवस्था को हिला कर रख दिया। इस बम ब्लास्ट में कुल 5 लोगों की जान गई वहीं करीब 80 लोग घायल हो गये थे । पटना रेलवे स्टेशन स्थित बने शौचालय में भी आतंकियों ने बम ब्लास्ट किया था।
इस मामले में दो केस जीआरपी थाना एवं गांधी मैदान थाना में दर्ज किया गया था। दोनों दर्ज कांड को एनआईए ने अपने हाथों में लेते हुए जांच शुरू किया। इन दोनों कांड के अनुसंधानकर्ता के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक, एनआईए लखनऊ राजेश साहनी एवं पुलिस अधीक्षक एनआईए, दिल्ली अनुराग कुमार को अधिकृत किया गया।
एनआईए के टीम ने गांधी मैदान एवं पटना रेलवे स्टेशन बम ब्लास्ट मामले में कुल 11 लोगों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार करते हुए चार्जशीट दाखिल किया। इसमें हैदर अली भी शामिल है, जिसकी सुनवाई पटना स्थित व्यवहार न्यायालय के विशेष अदालत में बीते तीन वर्षों से हो रही है। पटना पुलिस ने गांधी मैदान एवं पटना रेलवे स्टेशन पर बम ब्लास्ट की साजिश रचने का एक अलग मामला गांधी मैदान थाने में कांड संख्या 466 / 13 दिनांक 13 / 11 /13 दर्ज किया। इस कांड के अनुसंधानकर्ता पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय प्रथम, पटना, विजेन्द्र कुमार दास ने आदर्श केन्द्रीय कारा बेऊर में बंदअजहरूद्दीन कुरैशी, उमैर सिद्दीकी एवं इम्तेयाज आलम के खिलाफ चार्जशीट ,संख्या 265 / 14 ,दिनांक 28 / 9 /2014 न्यायालय में दाखिल किया।
वहीं अभियुक्त मोनू उर्फ तहसीन अख्तर उर्फ हसन एवं हैदर की खोज मेंअनुसंधान जारी रखा। जबकि हैदर अली बीते वर्षों से पटना के आदर्श केन्द्रीय कारा बेऊर में बंद हैं । कुछ दिन पहले आदर्श केन्द्रीय कारा बेऊर में बंद आतंकियों ने जेल सिपाही पर हमला किया था। कारा प्रशासन ने दस आतंकियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया। इसमें एक हैदर अली भी शामिल है, जिसे पटना पुलिस गांधी मैदान थाना कांड संख्या 466 / 13 में खोज रही हैं। Read Also: नए लुक में नजर आया बिहार का 'डॉन' शहाबुद्दीन, वायरल हुई तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications